विदाई समारोह का आयोजनः सेवानिवृत्त होने पर इंजीनियर सुनील कपूर को दी गई भावभीनी विदाई, जताया आभार

लखनऊ। मुख्य अभियंता (वितरण) गोमती नगर/ जानकीपुरम कार्यालय में शनिवार को मुख्य अभियन्ता इंजीनियर सुनील कपूर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया गया। इस विदाई समारोह की अध्यक्षता नये प्रभारी मुख्य अभियंता (वितरण) जानकीपुरम इंजीनियर बी पी सिंह ने तथा मंच का संचालन ओम प्रकाश दुबे ने किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त इंजीनियर सुनील कपूर को फूलमाला पहना कर व बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं नये प्रभारी मुख्य अभियंता (वितरण) जानकीपुरम इंजीनियर बी पी सिंह को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।वहीं, सेवानिवृत्त इंजीनियर सुनील कपूर ने कहा कि मुझे अपने अधीनस्थ अधिकारीयों/कर्मचारीयों की ओर से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा।इस भावुक अवसर पर मुख्य अभियंता (वितरण) जानकीपुरम इंजीनियर बी पी सिंह सहित सभी अधीक्षण अभियन्ताओं ने माला पहना कर पुष्प भेटकर अपने अपने साथ कार्य करने का अनुभव साझा किया। इस भावुक अवसर पर पत्रकार अभिजीत आन्नद ने रामायण पुस्तक भेट किया। समस्त कार्यालय स्टाप ने मिल कर राम मन्दिर का भव्य प्रतिमा भेट किया। इस अवसर पर नये प्रभारी मुख्य अभियंता (वितरण) जानकीपुरम इंजीनियर बी पी सिंह ने अपना कार्यभार भी ग्रहण किया।

इस अवसर पर नये प्रभारी मुख्य अभियंता (वितरण) जानकीपुरम इंजीनियर बी पी सिंह, सर्किल 9 के अधीक्षण अभियन्ता इंजीनियर यदुनाथ राम, सर्किल दो के अधीक्षण अभियन्ता इंजीनियर आशीष सिन्हा, सर्किल दस के अधीक्षण अभियन्ता इंजीनियर अरूण राय , सर्किल छह की अधीक्षण अभियन्ता इंजीनियर दीपक कुमार, सर्किल लाइन की अधीक्षण अभियन्ता इंजीनियर यदुनाथ राम, अधिशासी अभियन्ता महानगर इंजीनियर भविष्य संक्सेना, अधिशासी अभियन्ता डालीगंज इंजीनियर नीरज कुमार, अधिशासी अभियन्ता गोमती नगर इंजीनियर धीरज कुमार, अधिशासी अभियन्ता चिनहट इंजीनियर खालिद सिद्दकी, अधिशासी अभियन्ता सीतापुर रोड इंजीनियर रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता इंजीनियर अंकित कुमार, अधिशासी अभियन्ता इंजीनियर धनश्याम त्रिपाठी, पत्रकार अभिजीत आन्नद, ओम प्रकाश दुबे सहित समस्त मुख्य अभियन्ता कार्यालय स्टाप एवं इंजीनियर सुनील कपूर के परिजन उपस्थित थे।

मुख्य अभियंता (वितरण) गोमती नगर/ जानकीपुरम कार्यालय में शनिवार को मुख्य अभियन्ता इंजीनियर सुनील कपूर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया गया…
https://x.com/UppclMedia/status/1807167172743193013

 

 

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    वाराणसी: बिजली के खंभे में उतरे करंट से 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

    वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में…

    रायबरेली: 11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे पर गिरी आकाशीय बिजली, धमाके का CCTV वीडियो वायरल

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के जीगोलाल खेड़ा गांव में बारिश के दौरान 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के खंभे पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ हुई…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights