आंधी की वजह से तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी 100 गांवों की बिजली

सीतापुर। जिले में तीन दिन पहले आई आंधी की वजह से करीब 100 गांवों में बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। लंबी कटौती के चलते घरों के इन्वर्टर से लेकर मोबाइल डिस्चार्ज पड़े हैं। खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता बिजली आने के इंतजार में बार-बार शिकायत कर रहे हैं। बिजली विभाग का कहना है खंभे टूटने की वजह से इन्हें लगाने में समय लग रहा है।

मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े कल्ली चौराहा इलाके में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते कल्ली चौराहा, उत्तरधौना, पच्चीसा, भटपुर, रूपपुर, करखिला, रौसिगपुर, काशीपुर, खरगापुर, हरसानी, बानपुर, प्रतापुर, हाजीपुर, घुंडी, मढिय़ा, सहावपुर, उदयईपुर, श्रीनगर, मेहंदिया, पलहवापुर, जुगल मरेली, तरसावां सहित करीब 50 गांवों में बिजली गुल है। ग्रामीणों का कहना है लाइनमैन प्रमोद कुमार सही से काम नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन लाइन बंद रहती है।

ग्राम भटपुर के ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद होने से आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। तंबौर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में भी कुछ इसी तरह का हाल बना हुआ है।

बुधवार रात आंधी आने के बाद बेहटा फीडर से जुड़े लौकी कुरतहिया के पास खेतों में लगे चार खंभे टूट गए थे। विभाग द्वारा अभी तक इन्हें ठीक नहीं किया गया है। इससे कुरतहिया के पास पोल से तार खोलकर पीछे के गांवों को बिजली दी जा रही है। उसके आगे के ऊंचगांव, अदवारी, रकबा, मंशब खां पुरवा, सोनवा, बेदौरा व हाजीपुर सहित करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

शहर से सटे भवानीपुर उपकेंद्र का हाल बहुत ही बुरा बना हुआ है। श्रीनगर मोहल्ले में आंधी आने के 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार को बिजली बहाल हुई थी, लेकिन महज 10 मिनट ही बिजली आई। इसके बाद तार जल गए। इसके चलते फिर से आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले के लोग बहुत ही परेशान रहे। वहीं विकास नगर मोहल्ले में बीती रात करीब 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से लोगों की नींद खराब हुई। इससे आक्रोशित होकर उपभोक्ता भवानीपुर उपकेंद्र भी पहुंचकर आक्रोश जताया। उसके बाद सुबह करीब पांच बजे बिजली बहाल हो पाई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है अगर फॉल्ट हो जाती है तो कर्मचारी सुनते नहीं है। कई बार फोन करना पड़ता है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहाल होने में घंटों गुजर जाते है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights