पावर कारपोरेशन के फैसला को गलत साबित करता यह हादसा – एसएसओ की अज्ञानता के कारण लाइनमैन गंभीर अवस्था में

गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र नीना थापा के झरना टोला में शट डाउन लेकर बिजली मरम्मत के दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने से लाइनमैन नवीन चौधरी गम्भीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गये, जिनका बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में इलाज चल रहा है। विद्युत उपकेंद्र नीना थापा के झरना टोला में शट डाउन के दौरान दूसरे फीडर की बिजली कटने के कारण यह हादसा हुआ। खबर लिखे जाने तक भर्ती लाइनमैन की स्थिति नाजुक है। लाइनमैन नवीन चौधरी के कान से लगातार दूसरे दिन खून आता रहा।

बिछिया क्षेत्र के सिंहासनपुर निवासी, संविदा लाइनमैन नवीन चौधरी के भाई सचिन चौधरी के अनुसार उनके भाई को न्यूरो और ईएनटी सर्जन देखेंगे, इसके बाद आगे के इलाज के बारे में बताएंगे। सिर की हड्डी टूट जाने के कारण कान से खून आ रहा है, जबकि गला, छाती, दाहिना पैर और हाथ झुलस गया है।

इस मामले में पूर्वाचल विघुत निगम ने एसएसओ की सेवा प्रदाता एजेंसी भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम को पत्र लिखकर एसएसओ को हटाने की सिफारिश की थी। शाम को सेवा प्रदाता एजेंसी ने लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसओ को हटा दिया गया है।

उपरोक्त घटना के साथ-साथ अन्य विभिन्न मांगों को लेकर बिजली निगम के कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन उपरान्त मुख्य अभियंता से हुई वार्ता के पश्चात आश्वासन और मांगे माने जाने के भरोसे के बाद प्रदर्शन खत्म किया। कर्मचारी नेता अजय शाही ने बताया कि अगर निगम की तरफ से तकनीकी रूप से दक्ष लोगों को एसएसओ पद पर रखा जाता तो ये हादसा नहीं होता।

सभी सैनिक कल्याण की तरफ से तैनात एसएसओ की शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी परीक्षण की जांच हो। इसी आधार पर इन्हें तैनाती दी जाए।

अर्थिंग चेन होती तो नहीं होता हादसा
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार अर्थिंग चेन होती तो नवीन चौधरी हादसे के शिकार नहीं होते। अर्थिंग चेन लाइनमैन के पास होती, तो वे बिजली जोड़ने से पहले तार को उसके ऊपर फेंकते तो स्पार्किंग से पता चल जाता है कि बिजली है। यदि बिजली होती थी तो ट्रिपिंग से आपूर्ति बंद हो जाती। इसके साथ ही ठेकेदारों की लापरवाह से श्रमिक हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट आदि उपकरण के बिना ही मरम्मत कार्य कर रहे हैं।

अधिशासी अभियंता मोहद्दीपुर लवलेश कुमार ने बताया कि झुलसे लाइनमैन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां बेहतर ढंग से इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में लापरवाही करने वाले एसएसओ को हटा दिया गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights