एक सप्ताह से मकान की रेलिंग पर टिका विद्युत पोल, सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद में

कैराना। उत्तर प्रदेश राज्य के शामली ज़िले में स्थित कैराना मोहल्ला जामा मस्जिद में एक विद्युत पोल जमीन की सतह से टूटकर मकान की छत पर बनी रेलिंग पर जा टिका है। विद्युत पोल से हादसे की प्रबल आशंका है। सूचना दिए जाने के एक सप्ताह बाद भी विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए है।

विगत 12 अप्रैल से कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद में एक विद्युत पोल जमीन की सतह के पास से टूटकर सामने स्थित दो मंजिला मकान की छत पर बनी सीमेंटिड रेलिंग पर टिका हुआ है। विद्युत पोल के ऊपर लोहे की एंगल लगी हुई है, जिससे मकान में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। मोहल्लावासियों का कहना है कि पोल टूटने के सम्बंध में अवर अभियन्ता व उपखण्ड अधिकारी से लेकर अधिशासी अभियन्ता तक को फोन पर सूचित कर दिया गया है, लेकिन एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही।

वहीं, अधिशासी अभियन्ता (चतुर्थ) गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले उनके संज्ञान में नही है। वह स्थानीय टीम को मौके पर भेजकर विद्युत पोल की स्थिति को दिखवाते है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    नोएडा बिजली विभाग में ‘ट्रांसफार्मर सिंडिकेट’ का बड़ा खेल? करोड़ों की सरकारी संपत्ति फूंकने के बाद फर्जी तकनीकी रिपोर्ट से मामले को दबाने के आरोप

    UPPCL MEDIA | नोएडा/ग्रेटर नोएडा नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के बिजली विभाग में एक 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर के फुंकने के मामले ने गंभीर सवाल…

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया | UPPCL MEDIA बलिया जनपद के बांसडीह क्षेत्र स्थित सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट (11 केवी) हाईटेंशन विद्युत तार…

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights