हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत में गेहूं की फसल काटने गया किसान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। किसान की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना के बाद मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

बताते चले कि आसीवन थाना क्षेत्र के ग्राम मुन्नुखेड़ा निवासी 65 वर्षीय दिनेश सिंह शनिवार सुबह फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम मतलबपुर खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने पहुंचा था। इसी दौरान खेत में पहले से बिजली का तार टूटा पड़ा था। सप्लाई चालू होने के चलते दिनेश हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

इस दौरान आसपास के खेतों में गेहूं की फसल काट रहे किसानों ने देखा तो उन्होंने घटना की जानकारी विद्युत विभाग और दिनेश के परिजनों को दी। सूचना के बाद बिजली विभाग ने सप्लाई बंद की। सूचना पर फतेहपुर चौरासी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

किसानों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते आये दिन हादसे होते रहते हैं,लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। बता दे हाई टेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से अब तक जनपद में सैकड़ो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights