एलडीए की 22 हजार वर्गफुट जमीन को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने किया कब्जा

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने एलडीए की गौतमबुद्ध मार्ग की 22 हजार वर्गफुट जमीन पर कब्जा कर लिया है। विभाग ने एलडीए से जमीन खरीदे या अनुमति लिए बिना ही बाउंड्रीवॉल समेत तमाम चीजें बना ली हैं। एलडीए ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्य अभियंता को नोटिस जारी कर तत्काल जमीन खाली करने को कहने के साथ ही चेतावनी भी दिया कि खुद नहीं हटाने पर प्राधिकरण स्वयं ध्वस्त करेगा।

बताते चले कि गौतम बुद्ध मार्ग पर पुराना आरटीओ कार्यालय बना था। इसकी जमीन एलडीए की थी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इसमें से कुल 216 वर्ग मीटर जमीन विद्युत विभाग को दी थी। बाकी जमीन अलग से आरक्षित रखी थी, लेकिन बिजली विभाग ने इसके बगल में आरक्षित एलडीए की 22 हजार वर्ग फुट जमीन पर भी बिना अनुमति के बाउंड्रीवाल बनाने के साथ ही कुछ और निर्माण भी कर लिया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस मामले में दो दिन पूर्व 10 अप्रैल को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता को नोटिस भेजा है। उन्होंने लिखा है कि निर्मित बाउंड्रीवॉल तथा स्थल पर रखी सामग्री तत्काल हटाई जाए। जिससे प्राधिकरण जमीन का कब्जा ले सके। अगर विभाग ने नहीं हटाई तो प्राधिकरण अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करते हुए जमीन अपने कब्जे में लेगा।

रक्षामंत्री ने इस जमीन पर मंजूर किया है सामुदायिक केंद्र
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहर के लिए कई सामुदायिक केंद्र स्वीकृत कराए हैं। इस जमीन पर भी एक सामुदायिक केंद्र की मंजूरी मिली थी। इसका काम भी शुरू होने वाला था, लेकिन अब पता चला कि बिजली विभाग ने बिना मंजूरी लिए जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसी वजह से एलडीए उपाध्यक्ष ने मुख्य अभियन्ता को नोटिस दी है। लिखा है कि बिजली विभाग इसे खाली नहीं करता है तो प्राधिकरण इसे हटाकर सामुदायिक केंद्र बनाना शुरू करा देगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    यूपीपीसीएल में 6 अधिशासी अभियंताओं को मिली पदोन्नति, मुख्यालय और ट्रांसमिशन सेक्टर में नई तैनाती

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 22 जून 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालय ज्ञापों के माध्यम से विद्युत एवं यांत्रिकी संवर्ग के छह अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights