दुकानदारों द्वारा मंदिर परिसर में जुगाड़ से बिजली जलाने पर विद्युत विभाग ने काटी बिजली… मेला कमेटी सदस्य ने विभाग पर विद्युत आपूर्ति के नाम पर धन उगाही का लगाया आरोप

लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र के कठवारा गांव में स्थित आदि शक्ति स्वरूपा मां चंद्रिका मंदिर धाम का विद्युत कनेक्शन विद्युत उप खंड अधिकारी, अवर अभियंता व सब स्टेशन अटेंडेंट द्वारा काट दिया गया। सोमवार दोपहर पहुंचे कर्मचारियों ने मां चंद्रिका देवी मंदिर मेला विकास समिति को बिना सूचना दिए बिजली काट दी। मंदिर कि की सारी व्यवस्था ठप हो गई। वहीं मेला विकास समिति के पदाधिकारियों ने जब विरोध किया तो पुनः कनेक्शन जोड़ा गया।

बख्शी का तालाब के कठवारा गांव में स्थित आदि शक्ति स्वरूपा मां चंद्रिका देवी मंदिर सोमवती अमावस्या पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं दोपहर विद्युत उपखंड अधिकारी इटौंजा राम कुमार यादव, सब स्टेशन अटेंडेंट राहुल गौतम व अवर अभियंता ने मंदिर परिसर का कनेक्शन काट दिया। जिससे मेले में अव्यवस्था फैल गई और दर्शन के लिए कतार में लगे हजारों श्रद्धालु गर्मी से परेशान हो गए।

सब स्टेशन अटेंडेंट पैसों की वसूली करते हैं
इस संबंध में मेला कमेटी के उपाध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने बताया की सोमवती अमावस्या के दिन बिना कोई सूचना के मंदिर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रही है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हालांकि मेले में अव्यवस्था होते देखते हुए विद्युत कनेक्शन पुनः जोड़ दिया गया। वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि सब स्टेशन अटेंडेंट पैसों की वसूली करते हैं जिसके चलते विद्युत कनेक्शन नहीं लेने देते हैं।

विद्युत आपूर्ति के नाम पर धन उगाही का भी आरोप
मेला कमेटी के सदस्य गिरिजा श्रीवास्तव ने बताया कि मेला परिसर में करीब पांच सौ अस्थाई दुकानें है। वहीं उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी मेले की दुकानों को विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया और न ही मीटर लगाए गए। उन्होंने चंद्रिका देवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसए राहुल गौतम पर दुकानों में हो रही विद्युत आपूर्ति के नाम पर धन उगाही का भी आरोप लगाया है। मेला विकास समिति के महामंत्री अनुराग तिवारी ने बताया कि इस संबंध शासन में लिखित शिकायत की है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
मां चंद्रिका देवी मंदिर मेला विकास समिति द्वारा बिना सूचना के सोमवती अमावस्या और चैत्र नवरात्रि से एक दिन पूर्व बिजली का कनेक्शन काटने पर उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। पत्र में एसडीओ इटौंजा और इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है।

चंद्रिका देवी मंदिर की लाइट काटे जाने की सूचना के बाद पहुंचे मौके पर चंद्रिका देवी मंदिर की विद्युत व्यवस्था का जायजा लेने अधिक्षण अभियन्ता ए के राय के साथ पहुंचे मुख्य अभियन्ता सुनील कपूर ने कहा कि मंदिर पर विद्युत की कोई परेशानी नहीं होगी। मंदिर के नाम से कनेक्शन है और हर महीने बिल जमा होता है। मंदिर परिसर में लगभग 25 कनेक्शन बाकी जुगाड़ से जला रहे बिजली, जिसको काट कर हटा दिया गया है, इसके साथ ही इटौंजा उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियन्ता को निर्देश दिए गये है कि मंदिर परिसर में कैम्प लगाकर दुकानदारों को एक किलो वाट का कनेक्शन लेने के लिए जागरूक करे। मंदिर परिसर में जुगाड़ से बिजली जलाने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर नियमानुसार कारवाई होगी।

इटौंजा उपखण्ड अधिकारी रामकुमार यादव एसएसओ राहुल गौतम पर मंदिर परिसर में दुकानदारों को जुगाड़ से बिजली देकर वसूली कराने के आरोप की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights