उपभोक्ताओं के मीटरों का होगा मिलान …रीडिंग में अंतर आने पर जुर्माने के साथ होगी कानूनी कार्रवाई

गोरखपुर। मंडल के 3776 उपभोक्ताओं के मीटरों का मिलान बिजली निगम कराएगा। ये ऐसे उपभोक्ता हैं, जो 10 किलोवाट से अधिक बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं के यहां दो मीटर लगे हैं। इन दोनों मीटरों से निगम इनके रीडिंग का मिलान करेगा। अगर रीडिंग में अंतर आता है तो जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चोरी की शिकायतों को देखते हुए यह फैसला बिजली निगम ने लिया है।

बिजली निगम के मंडल में गोरखपुर शहर और ग्रामीण के दो अलग-अलग क्षेत्र पड़ते हैं। शहरी क्षेत्र के लिए एक अधीक्षण अभियंता और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दो अधीक्षण अभियंता लगाए गए हैं। इन तीनों क्षेत्रों में 3776 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो 10 किलोवाट से अधिक का कनेक्शन लिए हुए हैं। इनका बिल भी ज्यादा आता है। लेकिन, इन सबके बीच निगम को यह शिकायत मिली है कि इनमें से कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बाईपास का इस्तेमाल कर बिजली चोरी कर रहे हैं। इसकी वजह से इनके दोनों मीटरों में रीडिंग अलग-अलग आ रही है। इस पर निगम ने फैसला लिया है कि इन उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर इनके दोनों मीटरों की जांच टीम करेगी। जांच के दौरान दोनों मीटरों की रीडिंग का मिलान किया जाएगा। अगर चार से पांच यूनिट का अंतर आता है तो इसे निगम नहीं मानेगा, लेकिन इससे ज्यादा अंतर आने पर जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने सख्ती भी दिखाई है।

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 10 किलोवाट से अधिक की बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच की जाएगी। ऐसे उपभोक्ताओं के घर दो मीटर लगाए गए हैं। एक मीटर उनके कैंपस में, तो दूसरा उनके आसपास के ट्रांसफॉर्मर और पोलों पर लगे हैं। दोनों मीटरों की रीडिंग में अगर ज्यादा अंतर आता है तो जुर्माना वसूला जाएगा।

दो किलोवाट वाले कनेक्शनों की भी होगी एमआरआई जांच
पांच किलोवाट से अधिक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की अब तक बिजली निगम एमआरआई (मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) जांच कराता था, लेकिन अब दो किलोवाट से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन की एमआरआई जांच होगी। इस जांच से बाईपास या कटिया से जोड़कर बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की चोरी तत्काल पकड़ी जाएगी। इसके अलावा यह भी पता चल जाएगा कि एक वर्ष में उपभोक्ता कितनी बिजली का इस्तेमाल कर रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights