एकमुश्त समाधान योजना भी नहीं वसूल सका देवरिया जिले में बिजली विभाग का 1280 करोड़ रुपए बकाया

देवरिया। एकमुश्त समाधान योजना के बाद भी विद्युत निगम का लोगों पर 1280 करोड़ रूपए बकाया है। विद्युत निगम जिसकी वसूली अभियान चलाकर करेगा। इसकी जिम्मेदारी एसडीओ तथा अवर अभियंताओं को सौंपी गई है।

जिले में हैं 4.72 लाख विद्युत उपभोक्ता
देवरिया जिले में कुल विद्युत उपभोक्ता 4.72 लाख है। इसमें डेढ़ लाख ही ऐसे हैं जो नियमित विद्युत बिलों का भुगतान करते हैं। वहीं इसके उलट 1.20 लाख विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने विद्युत कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी विद्युत बिल नहीं जमा किया है।

1280 करोड़ रूपए हैं बकाया
जिले में विद्युत निगम का उपभोक्ताओं पर 1280 करोड़ रूपए बकाया है। इसमें सरकारी प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। मार्च महीने में 44 करोड़ बिल वसूली का लक्ष्य निगम ने रखा था, लेकिन विद्युत निगम की सुस्ती से सिर्फ 16 करोड़ रूपए की वसूली की की जा सकी। ऐसे में कम वसूली वाले एसडीओ और अवर अभियन्ता चिन्हित किए जा रहे हैं। इनके ऊपर विद्युत निगम कार्रवाई करेगा।

क्या कहते हैं अधीक्षण अभियंता
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जी सी यादव ने बताया कि बकाए विद्युत बिल की वसूली के लिए अप्रैल महीने में गांव- गांव अभियान चलाया जाएगा। बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    मुरादाबाद में खुले ट्रांसफार्मर ने ली दो जिंदगियां! ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर से छूते ही चालक की मौत, बचाने दौड़े युवक ने भी गंवाई जान

    बारिश के दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर बना मौत का कारण, बिजली व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल मुरादाबाद | UPPCL MEDIA उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिजली विभाग…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights