रिश्वत लेते बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर अंशुल शर्मा को विजिलेंस टीम ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 15 हज़ार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर अंशुल शर्मा को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद महकमें में हड़कंप मच गया।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने 15 हज़ार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर अंशुल शर्मा को रंगेहांथो गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर अंशुल शर्मा जनपद फतेहपुर के विद्युत वितरण उपखंड बिंदकी रोड, चौडगरा में तैनात थे।

आरोप है कि कामर्शियल कनेक्शन जोड़ने के एवज में उन्होंने पैसों की मांग की थी. जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) प्रयागराज से की गई थी.

कामर्शियल कनेक्शन जोड़ने के लिए मांगी गई थी रिश्वत
फतेहपुर के जाफरगंज क्षेत्र के रहने वाले हरिनाम सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने विजिलेंस प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि शत्रुघन मिश्रा की कंपनी एस0पी0 इंफ्रास्ट्रक्चर चौडगरा में देख रेख का काम करता है. प्लांट में 8 किलो वाट का कामर्शियल कनेक्शन कराया गया था।

हरिनाम के मुताबिक करीब तीन माह पहले बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था. कनेक्शन जोड़ने के लिए उपखण्ड अधिकारी अंशुल शर्मा से मुलाकात की तो उन्होंने पैसों की मांग की. शिकायती पत्र के अनुसार 22 मार्च को उपखण्ड अधिकारी ने 15 हज़ार देने के लिए बुलाया था. लेकिन इससे पहले शिकायतकर्ता ने 18 मार्च को विजिलेंस प्रयागराज में इसकी शिकायत कर दी।

विजिलेंस ने टीम बनाकर उपखण्ड अधिकारी को किया गिरफ्तार
उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर अंशुल शर्मा के खिलाफ मिले शिकायती पत्र को सही पाते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों ट्रैप करने के लिए योजना बनाई. बताया जा रहा है कि फतेहपुर जनपद आने के बाद जिलाधिकारी से इसके लिए अनुमति मांगी गई और शाम करीब 7 बजे शहर के पटेल नगर से रिश्वत लेते उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर अंशुल कुमार शर्मा को पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया. अचानक हुई इस घटना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights