लाट साहब के जुलूस की तैयारी पूरी, ढके गए 64 ट्रांसफार्मर और 199 बिजली के खंभे

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिला में होली के दिन लाट साहब का जुलूस निकालने की परम्परा है, ऐसे में लाट साहब के जुलूस वाले मार्ग पर किसी तरह का हादसा न हो.. इसके लिए बिजली विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। बिजली विभाग ने जुलूस मार्ग पर स्थित 64 ट्रांसफार्मर को कवर कराया है। 199 खंभों पर पन्नी लगा दी गई है। 12 जगहों पर ढीले तारों को ठीक करा दिया गया। अधीक्षण अभियन्ता ने दावा किया है कि, जुलूस के दौरान बिजली विभाग की तरफ से किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।

लाट साहब का जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया जाता है। जुलूस पानी का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। ऐसे में बिजली विभाग पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने जुलूस के दौरान किसी तरह की बाधा न आए। इसके लिए तैयारियां शुरू दी हैं।

शहर में दो लाट साहब के बड़े जुलूस निकाले जाते हैं। ऐसे में जुलूस वाले मार्ग पर किसी तरह का हादसा न हो, इसके लिए बिजली विभाग की तरफ से 64 ऐसे ट्रांसफार्मर को चिन्हित किया है। जो रोड किनारे रखे हैं। ऐसे ट्रांसफार्मर को विभाग द्वारा पन्नी से कवर कराया गया है। ताकि जुलूस में चल रहे लोग ट्रांसफार्मर तक न पहुंच सके। इसी तरह जुलूस के मार्ग पर 199 खंभे भी चिन्हित किए गए हैं। जिसके ऊपर पन्नी लपेट दी गई है। बिजली विभाग लगातार नजर बनाए हुए है कि, अगर कोई गला हुआ या जर्जर खंभा लगा है तो उसको बदलने की भी कार्रवाई की जा रही है।

एक जुलूस में लाट साहब को भैंसागाड़ी और दूसरे में वाहन पर बैठाकर निकाला जाता है। इसलिए जुलूस के मार्ग पर 12 जगहों पर बिजली के ढीले तारों को ठीक कराया गया है। होली पर्व के दौरान अगर कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलती है तो उसके लिए पहले से नए ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था कर ली गई है। सूचना मिलते ही नये ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली सप्लाई में बाधा नहीं आने दी जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights