एसएसओ और लाइनमैन ने ही रची थी उखलीना बिजलीघर में 14 लाख की डकैती की साजिश

थाना रोहटा क्षेत्र के उखलीना बिजलीघर में डकैती की साजिश ड्यूटी पर तैनात एसएसओ और लाइनमैन ने ही रची थी। विभागीय जांच में बाहरी व्यक्तियों से मिलीभगत कर षडयंत्र रचने के खुलासे के बाद दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं पुलिस की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस कर्मचारियों का साथ देने वाले बाहरी लोगों की तलाश कर रही है।

मेरठ। बिजली घर में 14 लाख की डकैती का मामले में प्रबन्ध निदेशक – पूर्वाचल विधुत वितरण निगम ने एसएसओ लाइनमैन को बर्खास्त करने के साथ-साथ अवर अभियन्ता को चार्जशीट व अधिशासी अभियंन्ता, उपखण्ड अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्रार्थना पत्र मिलने के उपरान्त पुलिस ने घटना को संदिग्ध मान किया केस दर्ज किया था। बिजली कर्मियों की मिलीभगत से हुई थी चोरी, पूर्वाचल विधुत वितरण निगम की जांच टीम ने विद्युत कर्मचारियों को दोषी पाया था।

क्या था पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के उखलिना गांव स्थित 33/11 बिजली घर पर मंगलवार रात में बहरामपुर गांव निवासी सुरेश पुत्र कबूल सिंह और खेतवाड़ी निवासी लाइन में नरेश शर्मा पुत्र आसाराम ड्यूटी पर थे। देर रात बिजली घर की दीवार में कुंबालकर लगभग12 बदमाश अंदर घुसे और एसएसओ व लाइनमैन को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। दोनों को बिजली घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में ले गए। जहां दो बदमाशो ने रात भर उनके साथ मारपीट की, जबकि अन्य बदमाशों ने बिजली घर पर रखे क्षतिग्रस्त एवी के ट्रांसफॉर्म से तेल और अन्य कीमती सामान लूटने के साथ-साथ स्टोर रूम में से भी कॉपर की रोड चुरा ली थी। सुबह 6ः00 बजे बदमाश उन्हें खोलकर फरार हो गए थे, इसके उपरान्त एसएसओ और लाइनमैन ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी थी। अशोक कुमार की ओर से थाने में घटना की तहरीर दी गई है। उन्होंने विद्युत निगम को करीब 14 लाख का नुकसान बताया है। पुलिस ने घटना चोरी की धारा में दर्ज की थी।

वारदात उपरान्त एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना था कि जांच में डकैती का कोई साक्षी नहीं मिला, जिस जगह से लोग खुद को बंधक बनाना बता रहे हैं वहां से भी कोई निशान नहीं मिले हैं मामला संदीप प्रतीत हो रहा है जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस को डकैती की जो कहानी बनाई है। उसे पर उनके विभागीय अधिकारी भी विश्वास नहीं कर रहे हैं 1 किलोमीटर दूर ले जाकर बंधक बनाना जाना भी शक पैदा कर रहा है दोनों ने बताया कि जाते समय बदमाशों ने उनके हाथ खोल दिए ऐसे में सो ऑनलाइन मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights