रीबैक योजना के तहत नई विद्युत लाइन बनाने करंट लगने से पोल से गिरकर मजदूर की मौत

चांदा (सुलतानपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के ढाखापुर मोड़ के पास मंगलवार देर शाम विद्युत लाइन बनाते समय पोल पर चढ़ा दिहाड़ी मजदूर करंट लगने से झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। साथी मजदूर उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विद्युत विभाग की रीबैक योजना के तहत नई विद्युत लाइन बनाने का कार्य एनसीसी कंपनी के मजदूर कर रहे हैं। नगर पंचायत कोइरीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से अचानक आपूर्ति चालू हो जाने से केबल में करंट आ गया। इस दौरान पोल पर चढ़े बिहार के गया जिले के थाना गौरा के रानापुर गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर छोटू (30) झुलस गया। सीएचसी के डॉ. योगेंद्र यादव ने मृतक की जानकारी चांदा कोतवाली को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।

करंट लगने की बात से कर रहे इन्कार
नगर पंचायत कोइरीपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने बताया कि कार्य होने की सूचना मिली थी। लोकल ट्रांसफार्मर से आपूर्ति को रोक दिया गया था। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि करंट से मौत नहीं हुई है।

घटना के बाद ठेकेदार गायब
घटना के बाद ठेकेदार फरार है। मृतक के साथ राजेश, पिंटू, पंकज, कौशल समेत आठ मजदूर काम कर रहे थे। मजदूर बिहार के गया जिले से ताल्लुक रखते हैं। सभी एक ही गांव गौरा के रहने वाले हैं। इन लोगों का कहना है कि छोटू पोल पर चढ़ा था तो उसे करंट लग गया। इसी से वह नीचे गिरा था। हादसे के बाद से ठेकेदार के लापता होने से मजदूरों में रोष व्याप्त है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    होली से पहले ‘सस्पेंशन स्ट्राइक’! गोमती नगर जोन में इंजीनियरों पर गिरी गाज, क्या बलि का बकरा बन रहे अधिकारी?

    हादसा एक, निलंबन चार — सिस्टम बेदाग या जिम्मेदारी से बचने की कवायद? गोमती नगर जोन में गिरी गाज: अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता निलंबित, JE व TG2 पर भी कार्रवाई…

    शटडाउन के बिना मौत: हादसे के बाद इंजीनियर बने सहारा, कंपनी गायब!

    UPPCL Media | विशेष रिपोर्ट लखनऊ। राजधानी के कल्याणपुर क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर कार्यरत कुशल आउटसोर्सिंग संविदाकर्मी लाइनमैन परशुराम की ड्यूटी के दौरान हुई दर्दनाक मृत्यु ने एक…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights