एक गलती से एक हजार घरों की बिजली हुई गुल, लोगों के सामने खड़ा हुआ यह संकट

देवरिया बाईपास रोड को फोरलेन करने और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को एलआईसी कार्यालय के सामने बुलडोजर की मदद से नाला की खुदाई की जा रही थी जिससे दोपहर 12 बजे के करीब तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े जीडीए पश्चिमी की 11 हजार वोल्ट की भूमिगत लाइन कट गई। ठीकेदार ने नाला खोदाई और सड़क बनवाने के पहले बिजली निगम के अभियंताओं को सूचना भी नहीं दी।

गोरखपुर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के ठीकेदार की मनमानी मंगलवार को तारामंडल क्षेत्र के एक हजार से ज्यादा घरों में रहने वाले परिवारों और बिजली निगम के लिए भारी पड़ गई। प्रभावित घरों में सात घंटे से अधिक समय तक बिजली कटी रही। इस दौरान तमाम घरों में पानी समेत कई अन्य तरह के संकट खड़े हो गए।

लोगों के घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए और लोग अंधेरे व गर्मी से जूझते रहे। घंटों जूझने के बाद निगम के कर्मचारी कटे हुए केबिल को चिन्हित कर पाए और फिर शाम 7.30 बजे के करीब इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। इससे पहले भी ठीकेदार की लापरवाही से सड़क निर्माण के दौरान सात बार बिजली का केबिल कट चुका है, जिससे बड़ी आबादी घंटों परेशान रह चुकी है।

देवरिया बाईपास रोड को फोरलेन करने और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को एलआईसी कार्यालय के सामने बुलडोजर की मदद से नाला की खुदाई की जा रही थी जिससे दोपहर 12 बजे के करीब तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े जीडीए पश्चिमी की 11 हजार वोल्ट की भूमिगत लाइन कट गई। ठीकेदार ने नाला खोदाई और सड़क बनवाने के पहले बिजली निगम के अभियंताओं को सूचना भी नहीं दी।

अवर अभियंता (जेई) ने फोन कर काम रोकने को कहा लेकिन वह नहीं माना। निगम के अधिकारियों का आरोप है कि इससे पहले भी पीडब्ल्यूडी का ठीकेदार इस महीने अलग-अलग स्थानों पर सात बार भूमिगत केबल काट चुका है।

आरोप है कि सुबह तकरीबन 11 बजे ही तारामंडल के जेई नवनीत पटेल ने ठीकेदार से बात कर काम रोकने को कहा था। उसे बताया था कि जिस स्थान पर खोदाई हो रही है वहां से भूमिगत लाइन गुजरी है, लेकिन काम नहीं रुका। दोपहर 12:30 बजे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली कट गई। पता चला कि बुलडोजर से भूमिगत केबल कट गई। जानकारी मिलते ही जेई और अन्य बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। इस संबंध में पीडब्लूडी के अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जानकारी लेंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights