एक बार फिर बिजली की दर बढ़ाने की तैयारी, अब प्रति यूनिट 9.50 रुपए करने का प्रस्ताव

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के वित्तीय वर्ष 204-25 के टैरिफ प्रस्ताव से घरेलू उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है. निगम ने वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट में 2.85 रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है.

1 मार्च से ही शुरू हुआ है बिजली का नया टैरिफ
अगर यह मंजूर होता है, तो प्रति यूनिट दर बढ़ कर 9.50 रुपये हो जायेगी. वहीं, निगम ने फिक्स्ड चार्ज में भी भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है. गौरतलब है कि झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने इसी साल फरवरी में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बिजली का टैरिफ की घोषणा की थी, जो एक मार्च से लागू हो गया है.

जून में हो सकती है नई टैरिफ पर सुनवाई
अब आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए टैरिफ पर सुनवाई की जायेगी, जिसकी घोषणा जून में संभव है. निगम ने टैरिफ प्रस्ताव जारी करते हुए जनता से आपत्ति की मांग है. लोग अपनी आपत्ति वेबसाइट या ई-मेल के जरिये दे सकते हैं. इसके अलावा पत्र के माध्यम से भी सचिव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

आयोग ने नकार दिया था लोड के आधार पर फिक्स्ड चार्ज वसूलने का प्रस्ताव
जेबीवीएनएल ने इस बार फिक्स्ड चार्ज को लोड के आधार पर करने का प्रस्ताव दिया है. यह पुरानी व्यवस्था थी, जिसे समाप्त किया जा चुका है. वर्तमान व्यवस्था के मुताबिक, यदि किसी उपभोक्ता के घर में चार किलोवाट का लोड है, तो उसे केवल 100 रुपये प्रतिमाह देने पड़ते हैं.

…तो 400 रुपए देने होंगे फिक्स्ड चार्ज
अगर टैरिफ प्रस्ताव के अनुसार लोड के आधार पर फिक्स्ड चार्ज वसूला गया, तो उसी उपभोक्ता को प्रति माह लगभग 400 रुपये देने पड़ेंगे. हालांकि, पिछले टैरिफ में आयोग ने लोड के आधार पर फिक्स्ड चार्ज वसूलने के प्रस्ताव को नकार दिया था.

आठ हजार करोड़ की बिजली खरीदेगा जेबीवीएनएल
जेबीवीएनएल द्वारा दिये गये टैरिफ प्रस्ताव में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5460.55 करोड़ रुपये की बिजली खरीद कर आपूर्ति की जा रही है. पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7905 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी जायेगी. वहीं, अन्य खर्चों को मिलाकर कुल 10502.16 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights