खुशियों के बीच छाया मातम: बिजली के साथ खिलवाड़ युवक को पड़ा भारी, नादानी में गई जान, दो महीने में थी शादी

उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की मई में शादी होने वाली थी। वह घर बिजली का बोर्ड सही कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।इससे स्वजन व गांव के लोग सब स्तब्ध रह गए। पूरा परिवार शोक में डूब गया।

बसिरहा गांव का शनि यादव 21 वर्ष का था। रविवार शाम चार बजे घर में बिजली का बोर्ड बना रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग किसी तरह उसे सीएचसी गौरा ले जाने लगे, लेकिन फतनपुर पहुंचते ही रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। युवक के पिता अवधेश यादव गुजरात में रहकर व्यवसाय किया हैं। शनि के परिवार में एक बहन खुशबू 15 वर्ष है।

शनि इंदौर में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। वह करीब एक महीने से घर आया था। इस परिवार पर काल का यह दूसरा वज्रपात हुआ। एक साल पहले इसके छोटे भाई मोहित की कनेवरा गांव में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। ऐसे में शनि ही परिवार का चिराग था। अब उसकी भी मौत हो जाने से परिवार के लोगों के आंसू नहीं थम रहे।

शनि की शादी 25 मई को होनी थी। अचानक करंट से उसकी मौत हो जाने से सारी तैयारी रुक गई। घर में बिजली का बोर्ड चेक करने की उसकी नादानी जानलेवा बन गई। फतनपुर एसओ अभिषेक सिरोही ने बताया कि किसी ने घटना की सूचना नहीं दी है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights