करंट लगने से एसएसओ की मौत, अवर अभियन्ता पर मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। लालकुआं बिजलीघर पर तैनात एसएसओ  की फॉल्ट ठीक करने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अवर अभियन्ता सहित एक अन्य कर्मचारी पर काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताते चले कि विजयनगर के लाल क्वार्टर निवासी ललित करीब तीन वर्षों से संविदा पर बिजलीघर में एसएसओ के पद पर काम कर रहे थे। परिजनों के ललित मुताबिक बृहस्पतिवार रात ललित और संविदा लाइनमैन प्रमोद बिजलीघर में थे। आरोप है कि रात में अवर अभियंता नीरज शर्मा का प्रमोद के पास पुलिस चौकी के पास एनएचएआई की स्ट्रीट लाइट वाली लाइन में फॉल्ट ठीक करने के लिए कॉल आई तो प्रमोद ने मना कर दिया।

अवर अभियंता ने एसएसओ को फॉल्ट ठीक करने के लिए कहा जब एसएसओ ने अवर अभियन्ता को बताया कि वो फॉल्ट ठीक करने के लिए अधिकृत नहीं हैं तो अवर अभियन्ता ने उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दी। नौकरी बचाने के दबाव में आकर ललित ने फॉल्ट ठीक करने के लिए बिजलीघर पर कार्यरत कर्मचारी रनपाल से शटडाउन लिया। फॉल्ट ठीक करते समय ललित चलती बिजली लाइन की चपेट में आ गए लोगों ने उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ललित के पिता मान सिंह ने अवर अभियंता नीरज शर्मा और कर्मचारी रन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लालकुआं बिजली घर पर तैनात एसएसओ ललित के साथ हादसा
आरोप : अवर अभियन्ता ने निलंबन की धमकी देकर भेजा फॉल्ट ठीक करने के लिए
एसएसओ की नहीं है फॉल्ट ठीक करने की जिम्मेदारी

ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन ऑफिसर की फॉल्ट ठीक करने की जिम्मेदारी नहीं होती है। इसे ठीक करने के लिए बिजलीघरों में लाइनमैनों को तैनात किया गया है। एसएसओ का काम केवल शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करना और उनके बारे में अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी देना है।

पहले भी दो बार हो चुके थे हादसे के शिकार
परिजनों के मुताबिक इससे पहले भी 11 केवी लाइन पर काम करते समय ललित दो बार बिजली के करंट की चपेट में आ चुके थे। ललित शारीरिक तौर पर दिव्यांग थे, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन पर फॉल्ट ठीक करने का दबाव बनाया जाता था।

जुड़वा बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ललित परिवार में इकलौते पुत्र थे। उनके अलावा परिवार में कोई सहारा नहीं है। ललित के दो छोटे बच्चे हैं। बच्चे जुड़वां हैं। ललित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का कहना है कि अवर अभियन्ता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अवर अभियन्ता की गलती से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

अधीक्षण अभियंता महफूज आलम ने बताया कि एसएसओ को ऊर्जा निगम द्वारा फॉल्ट ठीक करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। ललित की मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच कराई जा रही है। अगर अवर अभियन्ता और कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं- ज्ञानंजय सिंह, डीसीपी सिटी

 

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights