ठगी का नया पैंतरा- दो पीड़ित हुए शिकारः बिजली चोरी का मुकदमा, कुछ ले देकर हो जाएगा काम

मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला सभा निवासी युवक से बिजली चोरी के मामले को निपटने के नाम पर ठगी कर ली गई। ठगी का शिकार हुए युवक की ओर से सोशल मीडिया पर ठग से बातचीत का वीडियो और रुपये भेजे जाने का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।

गांव नगला सभा निवासी पंकज कुमार के यहां 24 जनवरी चेकिंग टीम ने बिजली चोरी पकड़ी थी। पंकज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। वहीं 10 फरवरी को शहर के आदित्य के यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इन मामलों में दोनों ही उपभोक्ताओं के पास फोन आए। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह लखनऊ कार्यालय से बोल रहे हैं। आपके खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे में लाखों रुपये का नोटिस बनाया जा रहा है।

बातचीत के दौरान मामला रफा दफा किए जाने को लेकर पंकज और आदित्य से रुपये की मांग की गई। दोनों ने बताए गए नंबर पर 10-10 हजार रुपये भी डाल दिए। जब जानकारी की तो पता चला कि वह लोग ठगी का शिकार हुए हैं। बिजली विभाग के लखनऊ कार्यालय से फर्जी अधिकारी बन कर ठगी करने वालों का ऑडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights