एमडी पहुंचे तापीय परियोजना, दूसरी यूनिट का संचालन अप्रैल से शुरू

एटा। विद्युत निगम के एमडी पी गुरु प्रसाद शनिवार को जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में जा पहुंचे। उन्होंने बिजली का उत्पादन कर रही यूनिट को देखा। इसके साथ ही दूसरी यूनिट पर व्यवस्थाओं को देखा और जल्द से जल्द कार्य पूरा करने की बात कही। उन्होंने तापीय परियोजना के कर्मचारियों से भी जानकारी ली।

जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में 660 मेगावाट की एक यूनिट पर सितंबर माह में बिजली का उत्पादन शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार को लगातार 72 घंटे यूनिट चली। अनुमान के मुताबिक विद्युत उत्पादन किया गया। शनिवार को विद्युत निगम के एमडी तापीय परियोजना में जा पहुंचे। उन्होंने पहले बिजली उत्पादन कर रही यूनिट को देखा। इसके बाद दूसरी यूनिट पर तापीय परियोजना के महाप्रबंधक अजय कुमार के साथ गए। उन्होंने यूनिट के संचालन को लेकर बात की। अनुमान लगाया गया कि अप्रैल में यूनिट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने जल्द से जल्द कार्य पूरा कर ट्रायल आदि करने को कहा। इसके बाद परियोजना के कर्मियाें से जानकारी ली। उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा। सूत्रों की माने तो वेतन आदि समय से न मिलने की शिकायत भी एमडी से की गई। देर शाम तक परियोजना में बैठकों का दौर चलता रहा। उन्होंने कोयला आदि के बारे में भी जानकारी ली।

सीएम के संभावित दौरे को लेकर हुई बात
एमडी के पहुंचने के बाद परियोजना में जिला प्रशासन के अधिकारी भी जा पहुंचे। इस दौरान सीएम के संभावित दौरे को लेकर भी अधिकारियों में बात हुई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम तापीय परियोजना का शुभारंभ करने के लिए आ सकते हैं।

विद्युत निगम के अधिकारी भी रहे चौकन्ने
एमडी को लेकर विद्युत वितरण खंड के अधिकारी भी चौकन्ने रहे। मुख्यालय से लेकर तापीय परियोजना तक विद्युत लाइन आदि की लगातार पड़ताल की गई। कार्यालय में भी कर्मचारी, अधिकारियों की बार- बार जानकारी लेते रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights