विद्युत कनेक्शन की फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपित बाबू को भेजा जेल

मेरठ। अपर जिला जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने विद्युत कनेक्शन की फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपित बाबू नीरज कुमार को जेल भेज दिया है।

सरकारी वकील संजीव गुप्ता ने बताया कि वादी मुकदमा जिला हाथरस के गांव सादाबाद निवासी हरवीर सिंह ने एंटी करप्शन अलीगढ़ से शिकायत की थी कि उनसे 40 केवीए के नए विद्युत कनेक्शन संयोजन करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है।

आरोप था कि विद्युत कनेक्शन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए सादाबाद के दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में तैनात कार्यालय सहायक नीरज कुमार ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की है। गुरुवार को एंटी क्रप्शन की टीम ने आरोपित बाबू को गिरफ्तार किया था। टीम ने उसे न्यायालय में पेश किया।अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के कर्मचारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। टीम उसे और उसके साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़कर अलीगढ़ ले गई । विद्युत वितरण चतुर्थ में नीरज कुमार कार्यालय सहायक के रूप में तैनात है और वह सादाबाद में कार्यालय में तैनात है। बताते हैं कि वह एक व्यक्ति से लंबे समय से एक विद्युत कनेक्शन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 20 हजार की डिमांड कर रहा था।

इस व्यक्ति ने उच्च अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसने फिर इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इस शिकायत पर टीम सादाबाद के विद्युत कार्यालय पर आई। शिकायतकर्ता ने प्लानिंग के अनुसार उसे जब 20 हजार थमाए तो टीम ने इस कर्मचारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया । टीम ने उसके साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी पकड़ लिया और इन दोनों को आनन-फानन में टीम कार्यालय से अपने साथ अलीगढ़ ले गई। किसी को कुछ भी पूछने का मौका तक नहीं दिया।

टीम की इस कार्रवाई को लेकर काफी चचाएं रहीं और लोग काफी देर तक यही नहीं समझ पाए कि आखिर मामला क्या है। बाद में वहां खलबली मच गई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम इन दोनों को वहां से लेकर चली गई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    यासीनगंज-अंबरगंज में 12 परिसरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, 35 ई-रिक्शों वाले दो गैराज भी शामिल लखनऊ। भीषण गर्मी के दौरान बढ़ते विद्युत भार और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति…

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights