सुरक्षा उपकरण के अभाव में एक और संविदा कर्मी झुलसा… फ्यूज जोड़ते उपकेंद्र परिचालक झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

बदायूं। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी काफी लंबे समय से सुरक्षा उपकरणों की मांग करते आ रहे हैं जो अब तक मांग पूरी नहीं हुई है। लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार सुबह सहसवान में उपकेंद्र परिचालक अनिल कुमार पाल फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से झुलस गए। उपकेंद्र में बृहस्पतिवार सुबह 33 केवीए लाइन पर पांच एमवीए ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जल गया। अनिल कुमार लाइन बंद करके फ्यूज जोड़ने लगे। इसी दौरान करंट लगने से झुलसकर नीचे आ गिरे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विद्युत उपकेंद्र तहसील स्तर सहसवान पर कार्यरत उपकेंद्र परिचालक अनिल कुमार पाल अपनी डयूटी पर तैनात था सुबह 8.00 बजे 33 केवीए लाइन पर 5 एमवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया। फ्यूज जोड़ने के लिए उपकेंद्र परिचालक अनिल कुमार पाल बिजली लाइन बंद कर ऊपर चढ़ कर फ्यूज जोड़ रहा था, तभी अचानक लाइन में हवाई करेंट से झुलस कर नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया आनन फानन में साथी कर्मचारी अनिल को स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पंहुचे यहां से गंभीर स्थिति को देखकर तुरंत ही जिला अस्पताल बदायूं को रैफर कर दिया।

वहीं आपको बताते चलें कि बीते दिनों दिनांक 19/01/2024 को विद्युत उपकेंद्र इस्लामनगर पर संविदा कर्मी अल्हामैहर लाभारी फीडर पर लाइन अनुरक्षण का कार्य करते समय ग्राम जरैंडा के पास 33/11 लाइन से झुलस कर खंबे पर लटक गया था, वहीं ग्राम जरैंडा के ग्रामीणों द्वारा विद्युत उपकेंद्र इस्लामनगर पर फोन द्वारा सूचना देकर आन फानन में खंबे से नीचे उतार कर स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज हेतु ले थे, स्थानीय चिकित्सकों ने संविदा कर्मी की हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था और मुरादाबाद से ईशान हॉस्पिटल बरेली को रैफर किया गया था, लेकिन पैसे के अभाव में उक्त संविदा कर्मचारी को अपना जान गंवाना पड़ा है।

वहीं संविदा कर्मचारियों का कहना है कि यह घटना लाइन क्रॉसिंग एवं सुरक्षा उपकरण के अभाव में हुई है उक्त घटनाओं से संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । सूचना पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह बताया कि आये दिन संविदा कर्मचारियों के साथ बिना सुरक्षा उपकरणों के घटित हो रही घटनाएं विभागीय अधिकारियों और कार्यदाई संस्था बेसिल की लापरवाही है हमारे लगातार मांग करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं यह घटनाएं सुरक्षा उपकरण के अभाव में कर्मचारियों के साथ आए दिन घटनाएं घट रही हैं और कर्मचारी अपंग होते जा रहे हैं । वहीं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पंहुच कर संविदा कर्मचारी अनिल का हालचाल पूछा और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया इस दौरान मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार व मुनेंद्र यादव, रनपाल यादव तथा अन्य साथी उपस्थित रहे ।

गुरूवार को उघैती और सहसवान क्षेत्र में घटित विधुत सम्बन्धी हादसे नये नही है बल्कि पहले भी कई बार इस तरह की घटनाए संज्ञान में आती रही है। इस सम्बन्ध में जिम्मेदार सर्किल ऑफिसरों तथा कार्यदायी संस्था को दोषारोपित किया जा रहा है। इस बारे में यूपी संविदा विधुत कर्माचारी संगठन का कहना है जरूरी सुरक्षा उपकरण ना होने से इस तरह के हादसे आये दिन घटित हो रहे है। अवगत कराया हैकि इसी माह 19 जनवरी को विद्युत उपकेंद्र इस्लामनगर पर संविदा कर्मी अल्हामैहर लाभारी फीडर पर लाइन ठीक करते समय ग्राम झुलसकर खंबे पर लटक गया था। जिसे इलाज मुरादाबाद और बरेली ले जाया गया द्यकिन्तु पैसे और उचित इलाज के अभाव में उक्त संविदा कर्मचारी अल्लह मैहर की मौत हो गयी ।

अब सहसवान सर्किल की यह घटना लाइन क्रॉसिंग एवं सुरक्षा उपकरण के अभाव में हुई है। पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह का कहना रहा कि मांग करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों इन कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं रहे हैं। यह घटनाएं सुरक्षा उपकरण के अभाव में कर्मचारियों के साथ आए दिन घटनाएं घट रही हैं और कर्मचारी अपंग होते जा रहे हैं। संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने घटना पर असोस जताते हुए जिला अस्पताल पंहुच कर साथी कर्मचारी अनिल का हालचाल जानकार हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । इस दौरान मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, मुनेंद्र यादव, रनपाल यादव तथा अन्य साथी उपस्थित रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    ⚡ MAYA BAZAR POWER CRISIS: 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश, किसान और व्यापारी बेहाल

    मया बाजार बाकरगंज में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे मिल रही सप्लाई बाकरगंज/अयोध्या। मया बाजार स्थित बाकरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और बाजारों…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights