चौंकिये नही, यह पावर कारपोरेशन की सर्विस ….अन्तोदय कार्ड धारक उपभोक्ता यहां रूपया 80,000 से भी अधिक प्रतिमाह बिजली का बिल

अक्सर अपने कारनामों से चर्चित रहने वाला उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन बिजली बिल के मामले में एक बार फिर चर्चा में है। यहां बिजली विभाग का अजब गजब मामला प्रकाश में आया है, एक मजदूर जिसके घर में सिर्फ एक फंखा और एक बल्ब जिसका बिल 58 लाख रुपए आया है। अब मजदूर परेशान होकर बिजली विभाग के दफ्तरों का चक्कर काट रहा है। वहीं बिजली विभाग ने अधिक बिल बकाया होने के कारण 6 माह पूर्व घर का कनेक्शन भी काट दिया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी उसकी एक नहीं सुन रहे है।

80,000/- से भी अधिक प्रतिमाह के दर से अब तक बिजली का बिल
बिजली बिल कनेक्शन लगने से अब तक लगभग 72 माह में रूपया 80,000/- से भी अधिक प्रतिमाह के दर से अब तक बिजली का बिल करीब 58 लाख रुपए आया है. जो किसी भी दशा में सही नहीं माना जा सकता है।

घर का कनेक्शन कटने से मजदूर का पूरा परिवार रात के समय अंधेरे में रहने को मजबूर है, दीनानाथ दिहाड़ी मजदूरी कर के परिवार चलाता है। घर मे एक कमरा व एक बरामदा है, जिसमे सिर्फ एक पंखा, और तीन बल्ब लगे हैं, ऐसे में इतना बिल कैसे‌ आ रहा है, समझ में नहीं आ रहा है।

दरअसल पूरा मामला पूरा मामला दुबौलिया ब्लॉक के चकमा गांव का है। जहां के अन्तोदय कार्ड धारक दीनानाथ का बिजली का बिल करीब 58 लाख रुपए आया है. दीनानाथ का बिजली का कनेक्शन वर्ष 2017 में दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर लगे कैंप में सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क हुआ था, एक वर्ष तक बिजली का बिल जमा किया, लेकिन अचानक बिल अधिक आने लगा, जिस के कारण बिल ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहा है, दिसम्बर माह में पीड़ित का बिल 58,40,551 रूपये आया है।

मजदूर का पूरा परिवार रात के समय अंधेरे में रहने को मजबूर है, दीनानाथ दिहाड़ी मजदूरी कर के परिवार चलाता है। घर मे एक कमरा व एक बरामदा है, जिसमे सिर्फ एक पंखा, और तीन बल्ब लगे हैं, ऐसे में इतना बिल कैसे‌ आ रहा है, समझ में नहीं आ रहा है। विद्युत विभाग में अधिशासी अभियन्ता अंकुर अवस्थी ने बताया की जांच करा कर प्राथमिकता पर सही बिल उपलब्ध कराई जाएगी, संबंधित अधिकारियों को जांच का आदेश दिया गया है।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

यासीनगंज-अंबरगंज में 12 परिसरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, 35 ई-रिक्शों वाले दो गैराज भी शामिल लखनऊ। भीषण गर्मी के दौरान बढ़ते विद्युत भार और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति…

261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights