बिजली विभाग मे काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

बरेली। जनपद मे बिजली विभाग में काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। आपको बता दे बिजली विभाग मे पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा वर्ष 2000 से आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती कर बिजली लाइनों का अनुरक्षण और विद्युत सब स्टेशनों का परिचालन का कार्य कराया जा रहा है, जिन्हें वेतन के रूप मे आठ हजार से 10 हजार का भुगतान किया जा रहा है।

आउटसोर्सिंग कर्मियों के संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से यह मांग की जा रही है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबन्ध किया जाए। वहीं वेतन 18 हजार रुपए निर्धारित कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले हितलाभ को दिया जाये, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये, ईपीएफ घोटाले की जांच कराई जाये, लेकिन पॉवर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा संज्ञान नही लिया गया, बल्कि आन्दोलन के नाम पर लगभग 3200 तथा संविदा उपकेन्द्र परिचालक सहायक के नाम पर लगभग 3500 कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया।

वर्तमान समय में पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से कार्य कर रहे प्रशिक्षित व अनुभवी संविदा उपकेन्द्र परिचालकों को कार्य से हटाकर 10 हजार रुपए वेतन दिया जाता है। वहीं उनके स्थान पर पूर्व सैनिक कल्याण निगम से कर्मचारियों को तैनात करने का आदेश निर्गत किया गया है, जिससे लगभग 12000-15000 कर्मचारियों के बेरोजगार होने की प्रबल संभावना है जो सरासर गलत है। वह ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं उन्हें 18 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देने के साथ उनका उत्पीड़न बंद किया जाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights