श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री, 29 को भारत दौरे पर आएंगे गोताबाया

नई दिल्ली। पड़ोसी देश श्रीलंका भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है इसकी एक बानगी मंगलवार को देखने को मिली। दो दिन पहले रविवार को ही श्रीलंका में गोताबाया राजपक्षे को वहां का नया राष्ट्रपति चुना गया और मगंलवार की शाम को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर कोलंबो भी पहुंच गये और देर शाम तक उनकी राजपक्षे से मुलाकात भी हो गई।

जयशंकर बुधवार को सुबह लौट भी आएंगे। विदेश मंत्री की कोलंबो यात्रा का फैसला निश्चित तौर पर आनन फानन में लिया गया है, लेकिन यह बताता है कि कूटनीतिक मोर्चे पर सरकार की सक्रियता कितनी बढ़ गई है। वर्ष 2015 में जब श्रीलंका चुनाव में सिरीसेना की सरकार बनी थी तो उनके विदेश मंत्री मंगल समरवीरा को पद संभालने के पांचवें दिन ही भारत आमंत्रित किया गया था। लेकिन इस बार स्वयं भारत के विदेश मंत्री कोलंबो पहुंचे हैं जो बदले हुए समीकरण को भी बताता है।

पिछली सिरीसेना की सरकार को भारतीय हितों का समर्थक माना जाता था लेकिन राजपक्षे सार्वजनिक तौर पर चीन को साधने की बात करते हैं। यह भी उल्लेखनीय तथ्य है कि वह पूर्व राष्ट्रपति एम राजपक्षे के भाई हैं जिनके दस वर्षो के कार्यकाल में श्रीलंका में चीन को पांव पसारने का पूरा मौका मिला था। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर 19 व 20 नवंबर, 2019 को श्रीलंका की यात्रा पर होंगे। दरअसल, मंगलवार को ही राजपक्षे के नेतृत्व वाली नई सरकार का पहला दिन था। इसके कुछ ही देर बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया कि उनकी मुलाकात नए राष्ट्रपति से हो गई है। नए राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वह 29 नवंबर, 2019 को भारत के दौरे पर आएंगे।

इस तरह से देखा जाए तो राजपक्षे की नई सरकार के कार्यकाल में वहां सबसे पहले पहुंचने वाला विदेशी दल भारत का रहा है और अब राजपक्षे सबसे पहला विदेशी दौरा भी भारत का करेंगे। जानकारों की माने तो चुनाव जीतने के बाद राजपक्षे की तरफ से जिस तरह से कूटनीतिक संदेश आ रहे हैं वह चुनाव होने से पहले से काफी अलग हैं। यह भारत के लिए अच्छा है क्योंकि राजपक्षे के बारे में माना जाता है कि वह चीन के प्रति झुकाव रखते हैं। माना जा रहा है कि जिस तरह से पिछले चुनाव में भारत ने अपने आपको को श्रीलंका से एक दम अलग रखा उसका काफी सकारात्मक संदेश वहां की आवाम के साथ ही राजनीतिक दलों को भी गया है। भारत ने साफ तौर पर कहा है कि उसकी रुचि श्रीलंका के नागरिकों के हितों से है। जो भी सरकार वहां चुन कर आएगी, उसके साथ उतने ही खुले दिल से काम किया जाएगा।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    दक्षिणांचल में ‘नियमों’ का खेल! एक अभियंता निलंबित, दूसरे को रसूख का कवच — 4.5 करोड़ की सामग्री निरीक्षण पर उठे गंभीर सवाल

    🔥 रसूख के आगे नियम बेबस! विभाग में कार्रवाई का दोहरा मापदंड दक्षिणांचल में ‘निरीक्षण खेल’! 4.5 करोड़ की सामग्री पर साइन का रहस्य, एक अभियंता सस्पेंड — दूसरे पर…

    भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई की बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में सहायक लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

    गाजीपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर जिले में विद्युत विभाग में तैनात एक सहायक लाइनमैन (निविदाकर्मी) को 15 हजार रुपये की…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights