हांगकांग: प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच तनाव बरकरार, विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात

हांगकांग, एजेंसी। लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बना हुआ है। हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ पालिटेक्निक में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने विश्वविद्यालय को चारों तरफ से घेर रखा है और जो भी बाहर निकलता है उसे वे गिरफ्तार कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने भी हांगकांग सरकार को आगाह किया है कि वह राजनीतिक हिंसा को शांति के जरिए समाधान करे। चीन इस पूरे मामले पर सख्‍त रूप अपनाने का संकेत दे चुका है।

उधर, हांगकांग प्रशासन का दावा है कि अभी भी कम से कम 100 प्रदर्शनकारी हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ पालिटेक्निक में मौजूद हैं। हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लाम ने कहा है कि 600 लोग यूनिवर्सिटी परिसर से निकल चुके हैं, इनमें से 18 साल से कम आयु वर्ग के 200 किशोर भी शामिल हैं। बता दें कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मनाने के लिए दो मध्यस्थों को भी सोमवार देर शाम विवि के अंदर भेजा था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने विवि परिसर छोड़ने से इंकार कर दिया। यह हालत तब है जब उनके पास खाने-पीने की चीजें खत्म हो रही हैं।

मुख्य कार्यकारी ने कहा कि जो प्रदर्शनकारी 18 साल से कम आयु के हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्‍होंने कहा लेकिन बाद में उनको आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। विवि से बाहर निकले 400 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलाहकारों के साथ साप्ताहिक बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वह विवि परिसर में मौजूद बाकी प्रदर्शनकारियों को बाहर आने के लिए मनाने की हर तरह की कोशिश करेंगी ताकि जितनी जल्दी हो सके इस पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराया जा सके। यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए हांगकांग में मौजूद चीन की सेना की मदद लेंगी, लाम ने कहा कि उनकी सरकार स्थिति पर नियंत्रण करने में सक्षम है।

प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर पांच महीने पहले शुरू हुआ था आंदोलन विवादित प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर हांगकांग में पांच महीने पहले शुरू हुआ प्रदर्शन अब लोकतंत्र और स्वायत्तता की मांग को लेकर जोर पकड़ने लगा है। यह आंदोलन अब विश्वविद्यालयों में फैल गया है। प्रदर्शनकारी छात्र मास्क पहनकर पहुंच रहे हैं, जबकि पुलिस भी आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। पिछले सप्ताह एक प्रदर्शनकारी छात्र की मौत के बाद यह विरोध और हिंसक हो गया।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    36 घंटे से अंधेरे में बस्ती, आंधी ने उड़ाई बिजली व्यवस्था की हकीकत!

    UPPCL MEDIA की रिपोर्ट  आंधी आई, पोल गिरे, बिजली गई… लेकिन जवाबदेही किसकी? बस्ती। 29 अप्रैल की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था की पोल…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    रिपोर्ट | UPPCL MEDIA गोरखपुर के कैम्पियरगंज में किसानों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। भारतीय किसान यूनियन समाज के बैनर तले आयोजित किसान पंचायत में बिजली विभाग की…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights