भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई की बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में सहायक लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

गाजीपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर जिले में विद्युत विभाग में तैनात एक सहायक लाइनमैन (निविदाकर्मी) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वाराणसी इकाई की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के तहत आरोपी शिशवन्त को उस समय पकड़ा, जब वह बिजली चोरी के एक मामले में मुकदमा दर्ज न करने के बदले रिश्वत की रकम ले रहा था।

बताया जा रहा है कि सहायक लाइनमैन ने एक उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी का मामला पकड़ा था। नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया जाना था, लेकिन आरोप है कि उसने कुछ दिनों तक मामले को दबाकर रखने की कोशिश की और कार्रवाई न करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिलहाल आरोपी सहायक लाइनमैन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई विभागीय स्तर पर भी सवाल खड़े करती है कि आखिर कैसे बिजली चोरी जैसे गंभीर मामलों को निजी लाभ के लिए दबाने का प्रयास किया जा रहा था।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    हापुड़ में आकाशीय बिजली का कहर, दो ट्रांसफार्मर फुंके; दो दिन तक ठप रही बिजली आपूर्ति

    UPPCL MEDIA के लिए खबर हापुड़ | बाबूगढ़ …… हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में लगातार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आकाशीय बिजली और मौसम जनित तकनीकी…

    2 माह से सड़क पर पड़ी 440 वोल्ट केबल, खंभा टूटा: प्रयागराज के कुशहरा गांव में बड़ा हादसा टला

    📍 स्थान – बहरिया, प्रयागराज  📰 खबर (UPPCL MEDIA) प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र के कुशहरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights