2 माह से सड़क पर पड़ी 440 वोल्ट केबल, खंभा टूटा: प्रयागराज के कुशहरा गांव में बड़ा हादसा टला

📍 स्थान – बहरिया, प्रयागराज  📰 खबर (UPPCL MEDIA)

प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र के कुशहरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर पिछले दो माह से 440 वोल्ट की बिजली की केबल सड़क पर पड़ी हुई है, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली का खंभा टूट गया था, जिसके बाद केबल नीचे गिर गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो महीने बीत जाने के बावजूद विभाग ने न तो खंभे की मरम्मत कराई और न ही केबल को सुरक्षित किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अचानक इस केबल में बिजली प्रवाहित हो गई, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कुशहरा गांव की बिजली आपूर्ति सिकंदरा स्थित तुलापुर विद्युत उपकेंद्र से होती है।

⚠️ ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत केबल को खंभे पर चढ़ाकर सुरक्षित करने की मांग की है।

🗣️ अधिकारियों का बयान

इस मामले में एसडीओ विमल कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही केबल को खंभे पर चढ़ाकर ठीक कर दिया जाएगा।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

 आखिरकार विभाग ने बचाई अपनी इज्जत! UPPCL MEDIA के तेवरों के बाद जागा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, हाईकोर्ट के आदेश के करीब 5 महीने बाद बहाल किया बुजुर्ग महिला का कनेक्शन

जनवरी से अंधेरे में था घर, 16 मार्च के न्यायालयीय आदेश के बावजूद नहीं हुई थी कार्रवाई—11 अगस्त को विभाग ने जारी किया अनुपालन पत्र प्रयागराज। जिस मामले को लेकर…

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights