वसीम रिजवी ने ओवैसी की तुलना बगदादी से की, कहा- भाषणों से फैला रहे हैं आतंक

लखनऊः उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने असदुद्दीन ओवैसी की तुलना बगदादी से की है. उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अबू बक्र-अल बगदादी में कोई फर्क नहीं है. रिजवी ने कहा कि बगदादी आतंक फैलाने के लिए हथियारों का प्रयोग करता था जबकि ओवैसी ऐसा करने के लिए भाषणों का प्रयोग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, “आज अबू बक्र-अल बगदादी और असदुद्दीन ओवैसी के बीच कोई फर्क नहीं है. बगदादी के पास लड़ाके, हथियार और गोला-बारूद था. इसके जरिए वह आतंक फैलाता था. असदुद्दीन ओवैसी अपनी जबान के जरिए आतंक पैदा कर रहे हैं.”

ओवैसी पर आरोप लगाते हुए रिजवी ने कहा कि वह मुसलमानों को आतंक और खूनखराबे के रास्ते पर धकेल रहे हैं. समय आ गया है जब ओवैसी के भाषणों को बैन कर दिया जाए.

ओवैसी का बयान
इससे पहले ओवैसी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट कर कहा था, ”मुझे अपनी मस्जिद वापस चाहिए.” उनका इशारा सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के आदेश को लेकर था.

बाबुल सुप्रीयो का हमला
ओवैसी के इस ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रीयो ने उनकी तुलना जाकिर नाइक से कर दी थी. बाबुल सुप्रीयो ने कहा, ”असदुद्दीन ओवैसी दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं. अगर वह जरूरत से ज्यादा बोलते हैं तो हमारे देश में कानून और व्यवस्था है.”

कौन था बगदादी
अबू बक्र-अल बगदादी आईएसआईएस का पूर्व चीफ था. वह हाल ही में अमेरिकी आतंकी हमले में मारा गया. उसके मारे जाने की पुष्टि अमेरिका ने की है. आईएसआईएस आतंकी संगठन दुनिया का सबसे खतरनाक संगठन माना जाता है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    180 KM की योजना, 1.5 KM का काम! नोएडा की बिजली व्यवस्था सुधारने का दावा कागजों में सिमटा

    नोएडा। बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ते लोड से राहत दिलाने के लिए नोएडा में 180 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई थी, लेकिन…

    ततारपुर में 6.71 करोड़ की लागत से बना नया विद्युत उपकेंद्र, 10 गांवों के 1800 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

    संभल। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को ततारपुर में 33/11 केवी क्षमता वाले 2×5 एमवीए विद्युत उपकेंद्र का…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights