पांच चुनाव समितियों का गठन में अजय माकन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली । Delhi assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नजदीक आने के साथ टिकट की उम्मीद लगाए नेताओं को संतुष्ट करने के लिए दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (Delhi Pradesh Congress Committee chief Subhash Chopra) सुभाष चोपड़ा प्रदेश कार्यकारिणी से पहले पांच चुनाव समितियों का गठन करेंगे। इन समितियों में छोटे, बड़े करीब 100 नेताओं के शामिल होने की संभावना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने इसके लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अगले कुछ ही दिनों में इन सभी समितियों की घोषणा कर दी जाएगी।

11 सदस्य तक होंगे शामिल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक एआइसीसी का निर्देश है कि चुनाव समिति, घोषणा पत्र समिति, समन्वय समिति, अभियान समिति और प्रचार समिति का गठन जल्द किया जाए। कुछ समितियों में 11 सदस्य होंगे, जबकि कुछ में सदस्य संख्या 15 से 20 तक रखी जाएगी। इनमें सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व सांसदों और पूर्व मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा समिति में युवाओं को भी शामिल किया जाएगा।

खास बात यह है कि इन सभी समितियों में पूर्व अध्यक्ष अजय माकन (Ajay Maken) की टीम में रहे नेताओं को भी जगह दी जाएगी। ऐसा करके पार्टी एक बार फिर से गुटबाजी की अटकलों पर विराम लगाना चाहती है। पार्टी नेतृत्व कतई नहीं चाहता कि चुनाव की समय में किसी भी स्तर पर नाराजगी न हो। कार्यकारिणी गठन में नाराजगी की गुंजाइश रहती है। इसलिए चुनाव से जुड़ी समितियों का गठन तो जल्द हो जाएगा, लेकिन कार्यकारिणी विधानसभा चुनाव के बाद ही बनाई जाएगी।

सुभाष चोपड़ा (अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस) के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी समितियों का गठन एवं उनकी घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी। उच्च स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। सहभागिता एवं सामजंस्य के सिद्धांत पर चलते हुए प्रयास यही है कि इन समितियों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी को तेज किया जाए।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    180 KM की योजना, 1.5 KM का काम! नोएडा की बिजली व्यवस्था सुधारने का दावा कागजों में सिमटा

    नोएडा। बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ते लोड से राहत दिलाने के लिए नोएडा में 180 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई थी, लेकिन…

    ततारपुर में 6.71 करोड़ की लागत से बना नया विद्युत उपकेंद्र, 10 गांवों के 1800 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

    संभल। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को ततारपुर में 33/11 केवी क्षमता वाले 2×5 एमवीए विद्युत उपकेंद्र का…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights