वकील vs पुलिस: आज भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, 15 को इंडिया गेट पर करेंगे बड़ा प्रदर्शन

तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) में पार्किंग के छोटे से विवाद से जंग में तब्दील हुई दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और वकीलों (Lawyers) के बीच की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अपनी मांगों पर अड़े वकील आज यानी बुधवार को भी हड़ताल जारी रखेंगे। इसके साथ ही वकीलों ने 15 नवंबर को इंडिया गेट पर बड़ा प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

दिल्ली के बार एसोसिएशंस की कोआर्डिनेशन कमेटी ने फैसला किया है कि सभी वकील 15 नवंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में एकत्रित होंगे और 11.30 बजे से इंडिया गेट के लिए रैली निकालेंगे। इसके बाद वो केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर तीस हजारी कोर्ट में वकीलों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

मांगे न माने जाने तक जारी रहेगी हड़ताल
कोआर्डिनेशन कमेटी का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक वो अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। कमेटी का कहना है कि उनके लाख कहने पर भी वकीलों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। यही कारण है कि कमेटी ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी का दिया था भरोसा
बीते 8 नवंबर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया और दिल्ली के बार एसोसिएशंस की कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक में 10 दिन के भीतर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया गया था। लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।

बेनतीजा रही थी पुलिस और वकील की बैठक
7 नवंबर को वकीलों और पुलिस के बीच जो बैठक हुई वो बेनतीजा रही, क्योंकि ये बैठक स्पेशल सीपी के साथ होनी थी। जैसे ही वकील बैठक में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद ज्वायंट सीपी को देख कर वकीलों ने बैठकर करने से इनकार कर दिया और वहां से बाहर चले गए।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights