इनकम टैक्स की छापेमारी में 3,300 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट का खुलासा, बड़े कॉरपोरेट घराने शामिल

गिरोह का जाल दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai) और हैदराबाद जैसे शहरों में फैला हुआ था. इसमें कई बड़े व्‍यापारियों का नाम भी शामिल है. हालांकि किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.

नयी दिल्ली. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने सोमवार को दावा किया कि आयकर विभाग (Income Tax) ने 3,300 करोड़ रुपये के गैरकानूनी हवाला धंधे (Illegal Hawala Business) में लगे गिरोह का भांडाफोड़ किया है.

गिरोह का जाल दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai) और हैदराबाद जैसे शहरों में फैला हुआ था. इसका बुनियादी संरचना क्षेत्र (Infrastructure Sector) में कारोबार करने वाले कई शीर्ष कॉरपोरेट घरानों (Top Corporate Houses) से संबंध है.

42 परिसरों में छापेमारी के बाद हुआ इस बड़े खेल का खुलासा
सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि कर चोरी के इस बड़े खेल को उजागर करने के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इरोड, पुणे (Pune), आगरा और गोवा में 42 परिसरों पर इस महीने के पहले सप्ताह में छापेमारी की गयी.

उसने कहा कि इन छापेमारी से बुनियादी संरचना के शीर्ष कॉरपोरेट घरानों द्वारा फर्जी अनुबंधों तथा बिलों के जरिये कर चोरी के बड़े रैकेट (Racket) का पता चला. हालांकि सीबीडीटी ने उन निकायों का नाम नहीं बताया, जिनके परिसरों पर छापेमारी की गयी.

सार्वजनिक बुनियादी सेवाओं पर खर्च की जानी थी यह रकम
सीबीडीटी (CBDT) ने कहा, ‘सार्वजनिक बुनियादी संरचनाओं पर खर्च की जाने वाली राशि का एंट्री ऑपरेटरों, लॉबी करने वालों तथा हवाला डीलरों (Hawala Dealers) के जरिये हेर-फेर किया गया.’

बयान में कहा गया कि पैसों का हेर-फेर करने में संलिप्त कंपनियां मुख्य तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और मुंबई (NCR and Mumbai) में स्थित हैं. इस तरह की एक अन्य कंपनी की तलाशी इस साल अप्रैल में ली गयी थी.

आंध्र प्रदेश के एक नामी गिरामी व्यक्ति को किया गया 150 करोड़ का भुगतान
सीबीडीटी ने कहा, ‘जिन परियोजनाओं की राशि का हेर-फेर किया गया वे प्रमुख बुनियादी संरचना तथा आर्थिक तौर पिछड़ी श्रेणी (Economically Backward Class) से जुड़ी परियोजनाएं हैं. छापेमारी में आंध्र प्रदेश के एक नामी गिरामी व्यक्ति को 150 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने के भी सबूत मिले हैं.’

उसने कहा, ‘इप छापेमारी (Raid) में 4.19 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी तथा 3.20 करोड़ रुपये के आभूषण भी बरामद किये गये.’

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    1 से 3 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के यहां अब बिना मजिस्ट्रेट अनुमति नहीं होगी छापेमारी

    UPPCL MEDIA EXCLUSIVE बिजली विभाग की विजिलेंस कार्रवाई पर डीएम का बड़ा फैसला गाजीपुर। बिजली बिल विवाद और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग…

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights