शाहजहाँपुर युवा महोत्सव में कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

शाहजहाँपुर युवा महोत्सव में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इवेंट के क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम कर चुके नरेंद्र सक्सेना इस महोत्सव का दशकों से भव्य आयोजन कराते आ रहे हैं। कार्यक्रम के पहले सत्र की शुरुआत उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (शिकायत प्रकोष्ठ) महेंद्र मोदी ने दीप प्रज्वलन से की। इसके बाद जल संरक्षण पर गोष्ठी एवम अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।

देश भर से दूर दूर से आये कवियों ने समा बांध दिया। सूरत से आईं कवियत्री सोनल जैन ने सरस्वती वंदना से शुरुआत की। अमित त्यागी ने अटल जी की को काव्यात्मक श्रद्धांजलि दी। वो जी भर जिया, वो कभी न मरा। वो लौट कर आयेगा, जो कभी न मरा। आंखों की अंजुरी में अब एक संकल्प है भरा, वो लौटकर आएगा, जो कूच से न डरा। सुधीर हिंदुस्तानी ने गुनगुनाया। महंगाई से बदहाली दिन रात बढ़ रही है, सरकार अभी मन्दिर मस्ज़िद पर लड़ रही है। सैनिक दर्शन सिंह ने सैनिकों की ख्वाइश बयान की। मेरी हर सांस बस मेरे वतन के काम आऊं, मेरी हसरत है तिरंगे में लपेटा जाऊं। सरोज मिश्र ने कहा। लो अचानक आंख फड़की दाहिनी ये तो शकुन है। उस हथेली अब हमारे, नाम की मेहंदी रचेगी।

कवि सम्मेलन में विश्वनाथ वर्मा, विवेक बादल, अजीत शुक्ल, अमित वर्मा, अजय अटल, शिवम कुमार, विपिन शर्मा, अरविंद पंडित, अनूप तेजस्वी ने भी काव्य पाठ किया। डॉ अजय अटल ने कवि सम्मेलन का संचालन किया। व्यवस्था में अनूप कुमार पूरी तनमयता से लगे रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के वित्त एवम संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के भतीजे चंद्रशेखर खन्ना ‘धीरू’ सपत्नीक उपस्थित रहे। सचिन बाथम अपनी व्यापार मंडल टीम के साथ उपस्थित रहे। अनुजदेव गुप्ता, संजय अग्रवाल, शाहनवाज़ खान, अभिनय गुप्ता, नीतू गुप्ता, ऋषि कपूर, आशीष शर्मा की उपस्थिति कार्यक्रम में चार चांद लगा गयी। नरेंद्र सक्सेना ने सभी लोगों को डिनर पर आमंत्रित किया और इसके बाद खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights