सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात, RAF ने भी संभाला मोर्चा

अयोध्या की सुरक्षा में सिविल पुलिस के साथ पीएसी (PAC), आरएएफ (RAF) को लगाया गया है. साथ ही ड्रोन कैमरे से अयोध्या की निगरानी की जा रही है.

अयोध्या. अयोध्या विवाद मामले (Ayodhya Land Dispute Case) में 17 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) अपना फैसला सुना सकता है. संभावित फैसले को लेकर प्रदेश के एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे ने अयोध्या (Ayodhya) पहुंचकर कमान संभाल ली है. अयोध्या की सुरक्षा को लेकर एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे ने सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की. अयोध्या की सुरक्षा में सिविल पुलिस के साथ पीएसी (PAC), आरएएफ (RAF) को लगाया गया है. इसके साथ ही एटीएस (ATS) भी अयोध्या पर नजर रख रही है. खुफिया एजेंसी को सतर्क रखा गया है. ड्रोन कैमरे से अयोध्या की निगरानी की जा रही है.

बुधवार को अयोध्या की सड़कों पर आरएएफ की टीमें नजर आईं. सुरक्षा व्यवस्था में तैनात इन टीमों की चप्पे-चप्पे पर नजर है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.अयोध्या के एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अयोध्या के सभी एंट्री पॉइंट पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी. भारी संख्या में पीएसी के जवान अयोध्या पहुंच चुके हैं. जनपद के लगभग दो सौ स्कूलों में सुरक्षाबलों को ठहराया जा रहा है. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, धर्मशाला सभी पर पुलिस की नजर है.

प्रशासन कोशिश कर रहा है अस्पताल, स्कूल खुले रहें
उन्होंने कहा कि अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी. हालांकि जिला प्रशासन कोशिश कर रहा है कि अस्पताल स्कूल खुले रहें और अयोध्या का वातावरण सामान्य रहे. बता दें, एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे पूर्व में अयोध्या में हुए धर्म संसद को सकुशल संपन्न करा चुके हैं. जिससे एक बार फिर शासन ने आशुतोष पांडे पर भरोसा जताया है.

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, 16 हजार स्वयंसेवी तैनात
पहले फैजाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखने के लिए 16 हजार स्वयंसेवियों को तैनात किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर जब आदेश आयेगा, उस समय शांति कायम रखने के लिए जिले के 1,600 स्थानों पर भी इतनी ही संख्या में स्वयंसेवियों को रखा गया है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    1 से 3 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के यहां अब बिना मजिस्ट्रेट अनुमति नहीं होगी छापेमारी

    UPPCL MEDIA EXCLUSIVE बिजली विभाग की विजिलेंस कार्रवाई पर डीएम का बड़ा फैसला गाजीपुर। बिजली बिल विवाद और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग…

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights