पुणे: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बीमा कंपनी के कार्यालय में की तोड़फोड़

सहायक पुलिस आयुक्त रवींद्र रासल ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगभग 35 कार्यकर्ता इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी (Insurance Company) के कोरेगांव पार्क क्षेत्र स्थित कार्यालय में घुसे और तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गए.

पुणे. महाराष्ट्र (Maharashta) के पुणे (Pune) शहर में शिवसेना (Shiv Sena) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बीमा कंपनी में तोड़ फोड़ की. किसानों के बीमा दावों के निपटारे की मांग को लेकर एक निजी बीमा कंपनी के कार्यालय में पहुंचे शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बात न सुनने का आरोप लगाते हुए हंगामा और तोड़फोड़ की. पुलिस ने यह जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त रवींद्र रासल ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगभग 35 कार्यकर्ता इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के कोरेगांव पार्क क्षेत्र स्थित कार्यालय में घुसे और तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस
कोरेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें कई कंप्यूटर, लैपटॉप, खिड़कियों के शीशे और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बारे में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि हमलावरों की मांग थी कि फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को उनके बीमा दावे का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए.

हमलावर कर रहे थे नारेबाजी
रासल ने कहा, ‘वे शिवसेना के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. हम हमलावरों की पहचान की प्रक्रिया में हैं.’ शिवसेना ने हाल में कहा था कि राज्य में करीब 50 लाख किसानों ने फसल बीमा लिया था. शिवसेना ने बीमा कंपनियों से कहा था कि वे दावों के भुगतान में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करे.

राज्य सरकार ने बेमौसम वर्षा से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता मुहैया कराने के लिए विशेष प्रावधान करते हुए गत सप्ताह 10 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए थे. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, राज्य में 325 तालुकाओं में 54.22 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर ज्वार, धान, कपास, मक्का, तुअर और सोयाबीन की फसल क्षतिग्रस्त हुई है.

सीएम ने अधिकारियों को दिए थे ये निर्देश
शनिवार को कैबिनेट की एक उप समिति की बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने संबंधित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में जमीनी स्थिति की समीक्षा करने और मुहैया कराए जाने वाली सहायता को अंतिम रूप देने को कहा था. फड़णवीस ने गत सोमवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने बेमौसम वर्षा से प्रभावित किसानों को होने वाले नुकसान के मुद्दे पर चर्चा की थी.

उन्होंने बाद में कहा था कि शाह ने उन्हें बीमा कंपनियों के साथ बातचीत करने और प्रभावित किसानों की मदद का भरोसा दिया था.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights