नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पटना में इस दिन से नहीं चलेंगे डीजल वाले ऑटो

पटना. बिहार सरकार (Bihar Government) ने प्रदूषण (Pollution) की समस्या खत्म करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. नीतीश सरकार (Nitish Government) ने कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) के दौरान वर्ष 2021 से पटना (Patna) में डीजल ऑटो (Diesel Auto) के परिचालन पर रोक लगा दिया है. ये फैसला 31 जनवरी, 2021 से लागू होगा. फैसला लागू होने के बाद पटना में डीजल ऑटो (Auto Rickshaw) पर पूरी तरह से बैन हो जाएगा. इसके साथ ही 31 मार्च, 2021 से पटना से सटे दानापुर, फुलवारी, खगौल नगर परिषद में भी ऐसे ऑटो के परिचालन पर बैन रहेगा. कैबिनेट की बैठक में बिहार स्वच्छ इंधन योजना 2019 को मंजूरी दी गई.

2021 से चलेंगी CNG और बैट्री वाली गाड़ियां
इस बैठक में फैसला लिया गया कि साल 2021 से CNG और बैट्री वाले ऑटो ही पटना समेत आसपास के इलाकों में चलेंगे. कैबिनेट की बैठक में कुल 12 एजेडों पर मुहर लगी. नीतीश कैबिनेट ने इसके साथ ही पटना नगर निगम, दानापुर, फुलवारी शरीफ, खगौल, दानापुर नगर परिषद में 15 साल से ज्यादा पुराने सभी कमर्शियल वाहनों के परिचालन को तात्कालिक प्रभाव से प्रतिबंध की मंजूरी दी है. बता दें कि हाल ही में पटना को देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर पाया गया था. इस आंकड़े के आने के बाद सरकार ने आनन-फानन में बैठक बुलाई थी.

बोर्ड कर्मियों के DA में भी वृद्धि
कैबिनेट के अन्य फैसले में निगम और बोर्ड के कर्मियों का डीए बढ़ाने का भी फैसला लिया गया. इसके तहत छठा वेतनमान पा रहे बोर्ड निगम के कर्मियों का DA बढ़ाकर 154 फीसदी से 164 फीसदी कर दिया गया है. कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद सिंह कि जयंती हर साल 6 अक्टूबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाने, 50 कनीय अभियंता यांत्रिक के नियोजन के साथ कनीय अभियंता असैनिक के 150 पदों पर नियोज की भी स्वीकृति दी गई.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    इलाज के पैसों पर रिश्वत की दरें तय — कम दो तो फ़ाइल सोए, ज़्यादा दो तो फ़ाइल दौड़े ऊर्जा विभाग के ट्रांसमिशन दफ्तर में एक शर्मनाक सच सामने आया…

    केंद्रीय बजट 2026 पर बिजली इंजीनियरों की तीखी प्रतिक्रिया: निजीकरण, महंगी बिजली और सार्वजनिक तंत्र पर खतरे के संकेत

    लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बिजली इंजीनियरों के राष्ट्रीय मंच से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि बजट में किए गए प्रावधान ऊर्जा क्षेत्र में “रीस्ट्रक्चरिंग”…

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights