चिन्मयानंद केस: पीड़िता को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत, 29 नवम्बर को होगी अगली सुनवाई

चिन्मयानंद (Chinmayanand) का वीडियो (Video) बनाकर उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पीड़ित छात्रा (Student) भी जेल में है. वहीं चिन्मयानंद की जमानत अर्जी (Bail Application) पर 8 नवंबर को हाईकोर्ट सुनवाई करेगा.

प्रयागराज. पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एलएलएम (LLM) की छात्रा (Student) को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से कोई राहत नहीं मिली है. हाईकोर्ट ने पीड़ित छात्रा की जमानत अर्जी (Bail Appilcation) पर सुनवाई 29 नवम्बर तक टाल दी है. अदालत (Court) से कोई फौरी राहत नहीं मिलने की वजह से पीड़िता को अब अगली सुनवाई तक जेल में ही रहना होगा.

जमानत पर रिहा किए जाने की मांग
हाईकोर्ट में बुधवार को पीड़ित छात्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. जिसमें उनके वकीलों ने उन्हें निर्दोष बताते हुए जमानत पर रिहा किए जाने की मांग की, लेकिन राज्य सरकार की ओर से आपत्ति दर्ज कराने के बाद अदालत ने राज्य सरकार को अपना जवाब दाखिल करने की मोहलत दे दी है. राज्य सरकार को अब अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करना होगा.

अगली सुनवाई के लिए 29 नवम्बर की तारीख तय
वहीं सुनवाई के दौरान यौन शोषण के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की ओर से भी उनके वकील ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया. जस्टिस मंजू रानी चौहान की एकल पीठ में मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 नवम्बर की तारीख तय की है.

बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद का वीडियो बनाकर उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पीड़ित छात्रा भी जेल में है. वहीं चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर 8 नवंबर को हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी जांच की मानीटरिंग कर रही डिवीजन बेंच में 28 नवम्बर को मामले की सुनवाई की डेट लगी है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights