IPL के खर्चों को कम करेगी BCCI, 30 करोड़ रुपये बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

नई दिल्‍ली. हर साल भारतीय क्रिकेट बोर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के सिर्फ उद्घाटन पर ही करीब 30 करोड़ रुपये खर्च कर देता है. 2008 में जब से फ्रेंचाइजी आधारित आईपीएल (IPL) ने भारतीय क्रिकेट में कदम रखा है, तभी से हर साल इस लीग का उद्घाटन धूम धड़ाके से हो रहा है, जिसमें दुनिया भर के एंटरटेनमेंट जगत के स्‍टार मंच पर उतरते हैं. हालां‌कि अब बीसीसीआई (BCCI) का मानना है कि आईपीएल (IPL) की ओपनिंग सेरेमनी पैसों की बर्बादी है और बोर्ड ने आईपीएल से इसे हटाने का फैसला ले लिया है.

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में इस मुद्दे पर काफी चर्चा हुई. जिसके बाद यह फैसला लिया गया. बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने कहा कि ओपनिंग सेरेमनी पैसों की बर्बादी है. इसमें क्रिकेट फैंस की कोई रुचि भी नहीं दिखती और मंच को स्टार से सजाने के लिए कलाकारो को भारी भरकम कीमत भी देनी पड़ती है. बोर्ड का मानना है कि बॉलीवुड अंदाज का उद्घाटन समारोह काफी खर्चीला होता है.

इंटरनेशनल पॉप स्टार्स उतरते हैं मंच पर
पिछले कुछ वर्षो से केटी पैरी, अकॉन और पिट बुल जैसे इंटरनेशनल पॉप स्टार्स ने फायरवर्क और लेजर शो के बीच आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर रहे हैं. आईपीएल (IPL) का यह समारोह बॉलीवुड स्टार्स से भी सजा रहता था. हालांकि 2019 के सीजन में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था. दरअसल उस समय पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह फैसला लिया गया था. ओपनिंग सेरेमनी के नाम पर मिलने वाला 20 करोड़ का बजट सीआरपीएफ, भारतीय आर्मी, नेवी और एयर फोर्स को दान किया गया था.

मीटिंग में इन पर भी हुई चर्चा
मीटिंग में आईपीएल 2020 (IPL 2020) की नीलामी की तारीख भी तय की गई. खिलाड़ियों पर बोली 19 दिसंबर को कोलकाता में लगाई जाएगी. यहीं नहीं मीटिंग में आईपीएल (IPL) को और अधिक रोचक बनाने के लिए कई नए नियमों पर भी चर्चा हुई. जहां पावर प्लेयर को लेकर चर्चा हुई ताे वहीं ‌पिछले सीजन में खराब अंपायरिंग को सुधारने के लिए इस सीजन में अतिरिक्त अंपायर पर फैसला लिया गया, जो विशेष रूप से नो बॉल का ध्यान रखेंगे. पिछले सीजन में नो बॉल पर अंपायर्स के गलत फैसलों ने आईपीएल (IPL) पर भी सवाल खड़े कर दिए थे.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights