तुर्की ने ISIS सरगना बगदादी की बहन रसमिया को सीरिया में पकड़ा

इस्‍लामिक स्‍टेट (ISIS) के सरगना अबू बकर अल बगदादी (Abu Bakr Al Baghdadi) की बहन रसमिया वहां एक कंटेनर में छुपी थी, जहां उसके साथ उसके पति और बहु के अलावा पांच बच्चे भी शामिल हैं. इन सबसे पूछताछ की जा रही है.

अंकारा. तुर्की ने आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (ISIS) के सरगना अबू बकर अल बगदादी (Abu Bakr Al Baghdadi) की बहन रसमिया को पकड़ लिया है. तुर्की के अधिकारियों के मुताबिक सीरिया के उत्तरी शहर अज़ाज़ में उसे पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि रसमिया वहां एक कंटेनर में छुपी थी, जहां उसके साथ उसके पति और बहु के अलावा पांच बच्चे भी शामिल हैं. इन सबसे पूछताछ की जा रही है.

ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को खत्म करने में इससे मदद मिलेगी.

बगदादी की मौत के बाद इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों के बीच हड़कंप मच है. कहा जा रहा है कि कई आतंकी सीरिया से भागने की फिराक में हैं. बता दें कि 26 अक्टूबर की रात को अमेरिकी सेना ने बदगादी को मौत के घाट उतार दिया था. वो भी सीरिया में रह रहा था. बगदादी ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब में अमेरिकी हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था. अमेरिका ने इस ऑपरेशन का वीडियो और फोटोग्राफ भी जारी किया था. अमेरिका की स्पेशल फोर्स ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से बगदादी के ठिकाने पर हमला किया. ये ऑपरेशन करीब दो घंटे तक चला.

अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के एक प्रवक्ता अबू हसन अल-मुहाजिर को भी मार गिराया. अल मुहाजिर रविवार को उत्तरी सीरिया में जराबलस में कुर्द बलों के साथ अमेरिका के संयुक्त अभियान में मारा गया.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights