बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष बोले- गाय क्यों? कुत्ते का मांस खाओ, आपको कौन रोक रहा है?

बीजेपी (BJP) नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) पहले भी कई विवादित और चौंकाने वाले बयान दे चुके हैं. वह पश्चिम बंगाल (West Bengal) की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष भी हैं.

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल (West Bengal) इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ‘सड़क किनारे स्टालों पर गोमांस खाने’ और ‘विदेशी पालतू कुत्तों के मलमूत्र साफ करने में गर्व करने’ वाले बुद्धिजीवियों के एक वर्ग पर हमला करने के लिए विवादों में आ गए हैं.

बर्दवान में ‘गोप अष्टमी कार्यक्रम’ के अवसर पर घोष ने कहा कि ‘ऐसे लोग हैं जो शिक्षित समाज के हैं और सड़क किनारे गोमांस खाते हैं. गाय क्यों? मैं उनसे कुत्ते का मांस खाने के लिए कहना चाहूंगा. यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. अन्य जानवरों का मांस भी खाएं. आपको कौन रोक रहा है? लेकिन सड़क पर नहीं, अपने घर के अंदर खाओ.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है और हम गाय मारना असामाजिक मानते हैं. ऐसे लोग हैं जो विदेशी कुत्तों को घर पर रखते हैं और यहां तक ​​कि उनके मलमूत्र को भी साफ करते हैं. यह महा अपराध है.’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘भारत गोपाल (भगवान कृष्ण) का स्थान है और गौ (गाय) के प्रति सम्मान हमेशा के लिए रहेगा. मां गाय की हत्या एक जघन्य अपराध है और हम इसका विरोध करना जारी रखेंगे. स्तनपान के बाद, एक बच्चा गाय के दूध पर जीवित रहता है. गाय हमारी मां है और अगर हमारी मां को कोई मारता है तो हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘देसी गाय के दूध में सोना होता है.’

‘देसी’ और ‘विदेसी’ गाय के बीच तुलना करते हुए घोष ने कहा, ‘केवल देसी गाय ही हमारी मां होती हैं, न कि विदेसी. वे जो विदेशी पत्नियां लाए हैं, अब मुश्किल में हैं.’

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights