LIC की पॉलिसी कराने वालों के लिए बड़ी खबर! 30 नवंबर से बंद हो रही हैं दो दर्जन से ज्यादा स्कीम्स

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 30 नवंबर के बाद LIC अपने दो दर्जन से भी अधिक प्रोडक्ट को बंद कर सकती है. इनमें LIC की जवीन आनंद पॉलिसी, जीवन उमंग, जीवन लक्ष्य और जीवन लाभ जैसी कुछ बेस्टसेलर पॉलिसी हैं.

नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने दो दर्जन से भी अधिक व्यक्तिगत इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स, 8 ग्रुप इंश्योरेंस प्रोडक्ट और 7 से 8 राइडर्स को 30 नवंबर से बंद करने जा रही है. बंद होने वाले रिटेल प्रोडक्ट्स में से LIC की जवीन आनंद पॉलिसी, जीवन उमंग, जीवन लक्ष्य और जीवन लाभ जैसी कुछ बेस्टसेलर पॉलिसी हैं.

कुछ मीहनों में किए जा सकते हैं रिवाइज व रिलॉन्च
इन सभी प्लान्स को आने वाले कुछ महीनों में रिवाइज और रिलॉन्च किया जाएगा. ​बंद की जाने वाली इन सभी प्लान को इंश्योरेंस रेग्युलेटर के रिवाइज कस्टमर केंद्रित गाइडलाइन के हिसाब से रिलॉन्च कर सकती है. हालांकि, रिवाइव और रिलॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में कम बोनस रेट्स और उच्च प्रीमियम दर मिल सकते हैं.

बीमा इंडस्ट्री में 75-80 प्रोडक्ट्स बंद हो सकते हैं
द एशियन एज ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि 30 नवंबर के बाद बीमा इंडस्ट्री के 75 से 80 प्रोडक्ट बंद होन जाएंगे. बता दें कि ये सभी प्लान 8 जुलाई 2019 को जारी हुए इंश्योरेंस प्रोडक्ट रेग्युलेशन के मुताबिक नहीं हैं. ऐसे में एलआईसी इंश्योरेंस एजेंट्स 30 नवंबर से पहले अधिक से अधिक ग्राहकों को मौजूदा प्लान खरीदने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

बीमा इंडस्ट्री में नहीं होगी खास दिक्कत
इसी रिपोर्ट में इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDA) के अधिकारी के हवाले से लिखा गया है, ‘हमें इससे बाजार में कोई विघटन नहीं नजर आ रहा है. नियमो के मुताबिक नहीं होने की वहज से 75 से 80 प्रोडक्ट्स 30 नवंबर तक बाजार से वापस से लिए जाएंगे. हालांकि, बहुत सारे ऐसे प्रोडक्ट हैं जो नियमों के मुताबिक हैं और ये 1 दिसंबर के बाद भी जारी रहेंगे. इंश्योरर को जोखिम कम करने के लिए बैंडविथ के हिसाब से ही अपने प्रोडक्ट को रिप्राइस करना होगा.’

उन्होंने कहा, ‘ध्यान देने की बात है कि वापस लिए जाने वाले प्रोडक्ट का केवल इतना मतलब है कि वो मौजूद स्थित में बाजार में नहीं बेचे जा सके हैं. बीमा कंपनियां इनमें बदलाव कर इन्हें दोबारा लॉन्च कर सकती हैं. हमने कुछ कंपनियों को इस बात की अनुमति दी है कि वो अपने प्रोडक्ट्स को ‘यूज एंड फाइल’ कैटेगरी में रखें, जहां वो ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं. बाद में इसे वेरिफिकेशन और अप्रुवल के लिए हमारे यहां फाइल कर सकते हैं.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights