दिल्ली की सड़कों पर आज है Odd गाड़ियों का दिन, कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

ऑड ईवन (Odd-Even) योजना के दूसरे दिन मंगलवार को सड़कों पर केवल 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर की गाड़ियां ही चलाई जा सकेंगी. वहीं योजना के पहले दिन सोमवार को दिल्ली में नियम उल्लंघन करने पर 233 चालान काटे गए.

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की सड़कों पर लागू ऑड-इवेन रूल में आज यानी मंगलवार को ऑड गाड़ियों (कार) का दिन है. इस दौरान सड़कों पर केवल 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर की गाड़ियां ही चलाई जा सकेंगी. सोमवार चार नवंबर से शुरू हुए ऑड ईवन रूल के पहले दिन ईवन नंबर की गाड़ियों का दिन था. इस दिन सड़कों पर ईवन नंबर (0, 2, 4, 6, 8) की गाड़ियां उतरीं. दिल्ली सरकार ने दावा किया कि राजधानी की सड़कों पर लगभग 15 लाख गाड़ियां कम रहीं जिससे प्रदूषण (Pollution) में काफी कमी आई और ट्रैफिक भीड़-भाड़ में भी कमी आई. हालांकि दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई (AQI) का स्तर 500 के पार बना रहा. इसको देखते हुए बुधवार छह नवंबर को भी राजधानी के स्कूलों (Schools) मे छुट्टी घोषित कर दी गई है.

सोमवार को ऑड-ईवन रूल के पहले दिन दिल्ली की सड़कों पर ऑड नंबर की गाड़ियां चलाने को लेकर करीब 233 लोगों का चालान काटा. इसमें से भी 192 चालान ऐसे थे जो दोपहर 2 बजे से पहले ही काट दिए गए. इस बात की जानकारी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दौरान दी. उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर हर दिन करीब 30 लाख वाहन चलते हैं लेकिन ऑड ईवन योजना के बाद सोमवार को केवल 15 लाख वाहन ही सड़कों पर उतरे.

दिल्ली एनसीआर में पिछले 48 घंटों में प्रदूषण के स्तर में कमी तो आई है लेकिन अभी भी यह खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. दिल्ली के लोदी रोड और अक्षरधाम इलाकों में एक्यूआई का स्तर मंगलवार सुबह भी 500 के पार बना रहा. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में यह 394 पर रहा. ऐसे में लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन अभी भी स्तर खतरनाक बना हुआ है. वहीं हरियाणा के कुछ इलाकों की बात की जाए तो यहां पर भी पराली जलाने की लगातार हो रही घटनाओं के बाद प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है.

दिल्‍ली की हवा से दो बांग्‍लादेशी क्रिकेटर्स को उल्‍टी, पंत खांसी से परेशानदिल्‍ली की हवा से दो बांग्‍लादेशी क्रिकेटर्स को उल्‍टी, पंत खांसी से परेशान बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों में बुधवार को भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. इससे पहले इस वजह से दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में मंगलवार पांच नवंबर तक छुट्टी की घोषणा की गई थी. लेकिन प्रदूषण के स्तर नहीं घटने पर दिल्ली में एक दिन की छुट्टी और बढ़ा दी गई है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बढ़े हुए बिलों से नाराज़ जनता का विस्फोट, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की अगुवाई में खुला विरोध; UPPCL की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

    आगरा | अकोला ब्लॉक से रिपोर्ट ताजनगरी आगरा के अकोला क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों को लेकर simmer कर रहा असंतोष अब खुली बगावत में बदल गया है। शुक्रवार को सैकड़ों…

    हरदोई | बिजली विभाग की लापरवाही से दो मौतें, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

    हरदोई में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। एक तरफ लाइनमैन की ड्यूटी के दौरान करंट से मौत, दूसरी तरफ हाईटेंशन लाइन की चपेट में…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights