गूगल जीपीएस बना जान का खतरा, पुलिस-प्रशासन ने इस्तेमाल न करने की दी सलाह

इटली के सार्डिनिया में पर्यटकों के लिए गूगल मानचित्र सिरदर्द बन चुका है। यहां के मेयर पर्यटकों से गूगल मानचित्र उपयोग न करने की सलाह दे रहे हैं। ऑग्लिस्ट्रा प्रांत के एक पर्वतीय गांव ,बौनेई के महापौर सल्वाटोर कोरिएस ने लोगों को पारंपरिक कागज के नक्शों का उपयोग करने की सलाह दी क्योंकि बहुत सारे पर्यटक रास्ता भटकने के बाद खतरनाक जगहों पर पहुंच जाते हैं जिससे फायर सर्विस या माउंटेन रेस्क्यू टीम को बार- बार आना पड़ता है और पर्यटकों को खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यहां की स्थानीय पुलिस ने नागरिकों एक संदेश जारी कर कहा कि गूगल मानचित्र से सुझाए गए निर्देशों का पालन न करें। यहां के प्रशासन ने कहा कि हम लोगों को कागज के नक्शे उपलब्ध कराएंगे और सोशल मीडिया पर भी सही मानचित्र को साझा करेंगे जिससे लोगों को परेशानियों से बचाया जा सकेगा।

दरअसल इस क्षेत्र में गूगल मानचित्र पर्यटकों को सही रास्ता बताने के बजाय गलत रास्ते की ओर लेकर चला जाता है जिससे पर्यटक खतरनाक रास्ते पर पहुंच जाते हैं जहां जान को भी खतरा बना रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाना संभव नहीं है। इसलिए हमलोग चेतावनी के रूप में लोगों को इसका उपयोग नहीं करने की सलाह देतें हैं। स्थानीय प्राधिकरण ने कहा कि हमने गूगल को इन समस्याओं से अवगत करवा दिया है और जल्द से जल्द इसका समाधान करने को कहा है।

गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम सार्डिनिया के मुद्दे से अवगत हैं जहां गूगल मैप्स कुछ ड्राइवरों को सड़कों से नीचे ले जा रहा है जहां से बचाव दल के लिए भी उस जगह को खोजना मुश्किल हो जाता है। हम वर्तमान में ऐसे तरीकों की जांच कर रहे हैं, जिससे हम पर्यटकों को इस प्रकार की सड़कों के बारे में बेहतर तरीके से सचेत कर सकें।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    जगेपुर गांव में 5 दिन से अंधेरे का संकट, जला ट्रांसफार्मर बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण

    UPPCL MEDIA | प्रयागराज प्रयागराज जनपद के मेजा क्षेत्र स्थित जगेपुर गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण…

    36 घंटे से अंधेरे में बस्ती, आंधी ने उड़ाई बिजली व्यवस्था की हकीकत!

    UPPCL MEDIA की रिपोर्ट  आंधी आई, पोल गिरे, बिजली गई… लेकिन जवाबदेही किसकी? बस्ती। 29 अप्रैल की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था की पोल…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights