सीरिया में तुर्की के सैन्य अभियान पर चीन और पाकिस्तान में मतभेद, आया ड्रैगन का बड़ा बयान

अपनी दोस्ती को ‘हिमालय से ऊंची’ बताने वाले वाले चीन और पाकिस्तान के बीच उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़ाकों के खिलाफ तुर्की की सैन्य कार्रवाई को लेकर मतभेद हैं।

बीजिंग: अपनी दोस्ती को ‘हिमालय से ऊंची’ बताने वाले वाले चीन और पाकिस्तान के बीच उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़ाकों के खिलाफ तुर्की की सैन्य कार्रवाई को लेकर मतभेद हैं। बीजिंग ने जहां तुर्की से सैन्य अभियान रोकने को कहा है, वहीं पाकिस्तान ने इसका समर्थन किया है। तुर्की ने पिछले सप्ताह सीरियन कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी जिसे वह अपने क्षेत्र में सक्रिय कुर्द विद्रोहियों की शाखा मानता है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अभियान में अब तक दर्जनों आम लोग मारे जा चुके हैं और कम से कम एक लाख 60 हजार लोग क्षेत्र से पलायन कर गए हैं। चीन ने मंगलवार को तुर्की से कहा कि वह उत्तरी सीरिया में जारी अपनी सैन्य कार्रवाई को रोके क्योंकि इससे आईएस के आतंकवादियों को भागने का मौका मिल सकता है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सीरिया की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकीकरण और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए तथा इसे बरकरार रखा जाना चाहिए।’’ उन्होंने आगाह किया कि तुर्की के अभियान के चलते आतंकवादी भाग सकते हैं और इस्लामिक स्टेट दोबारा पैर जमाने के लिए इस अवसर का लाभ उठा सकता है।

बीजिंग को आशंका है कि आईएस के उइगुर लड़ाकों के लौटने से उसके शिनजियांग प्रांत में अशांति हो सकती है जो व्यापक धरपकड़ के बाद पिछले कुछ वर्षों से शांत है। उइगुर तुर्की भाषा बोलने वाले मुसलमान हैं जिनकी जातीय जड़ें तुर्की से जुड़ी हैं। वहीं, पाकिस्तान ने उत्तरी सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया है और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन इस महीने के अंत में पाकिस्तान की यात्रा कर सकते हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एर्दोआन से बात की और तुर्की के प्रति पाकिस्तान का समर्थन तथा एकजुटता व्यक्त की। तुर्की की सैन्य कार्रवाई के मुद्दे पर चीन का रुख भारत के रुख के अनुरूप है। भारत ने पिछले सप्ताह उत्तरी सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई पर चिंता जताते हुए इसे एकतरफा करार दिया था।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

     आखिरकार विभाग ने बचाई अपनी इज्जत! UPPCL MEDIA के तेवरों के बाद जागा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, हाईकोर्ट के आदेश के करीब 5 महीने बाद बहाल किया बुजुर्ग महिला का कनेक्शन

    जनवरी से अंधेरे में था घर, 16 मार्च के न्यायालयीय आदेश के बावजूद नहीं हुई थी कार्रवाई—11 अगस्त को विभाग ने जारी किया अनुपालन पत्र प्रयागराज। जिस मामले को लेकर…

    ₹200 की रसीद, फिर भी ₹16 हजार की मांग का आरोप! प्रयागराज में नए बिजली कनेक्शन पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप, विभाग में मचा हड़कंप

    शिकायतकर्ता का दावा—लाइनमैन, संविदा कर्मियों और विभागीय स्तर पर पैसे की मांग हुई; निष्पक्ष जांच की उठी मांग प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रयागराज क्षेत्र में नया…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights