BJP में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, अपनी पार्टी का किया विलय

कंकवली: महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। राणे ने अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष (एमएसपी) का सत्तारूढ़ पार्टी में विलय भी कर दिया। राणे का गढ़ कोंकण का सिंधुदुर्ग जिला है। वह पिछले कई महीनों से भाजपा में शामिल होने की ‘प्रतीक्षा सूची’ में थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में राणे के बड़े बेटे एवं पूर्व सांसद निलेश तथा उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। राणे के छोटे बेटे और कंकवली सीट से मौजूदा विधायक नितेश भाजपा के टिकट पर फिर से किस्मत आज़मा रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि स्वत: भाजपा के सदस्य है। राणे भाजपा की मदद ही से राज्यसभा के सदस्य बने थे।

राणे को ‘आक्रमक और परिश्रमी नेता’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले नितेश राणे भाजपा में शामिल हुए। आज निलेश भी शमिल हो गए। राणे साहेब राज्यसभा के सदस्य हैं। वह पहले से ही भाजपा के सदस्य हैं।’’ गौरतलब है कि राणे और फडणवीस अपने-अपने भाषणों में शिवसेना का नाम लेने से बचे।

भाजपा की सहयोगी होने के बावजूद शिवसेना ने राणे के पूर्ण करीबी को कंकवली सीट से नितेश के खिलाफ उतारा है। वह 1999 में शिवसेना-भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री थे, लेकिन उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और उन्हें कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री बनाया गया था।

वह मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा की वजह से पार्टी में लंबे समय तक नहीं रहे और 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने एमएसपी का गठन किया और भाजपा नीत राजग का हिस्सा बन गए। राणे ने कहा, ‘‘मैं फडणवीस के काम करने के तरीके से प्रभावित हूं। मैं तेज विकास सुनिश्चित करने के लिए भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं इस प्रक्रिया में अपने तरीके से योगदान देना चाहता हूं।’’

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights