पहली बारिश में ही दुबहर बिजली व्यवस्था फेल! 64 गांव अंधेरे में, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

ग्रामीणों का आरोप— 24 घंटे में 10 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, जेई-एसडीओ पर फोन न उठाने का आरोप; विभाग बोला- “फॉल्ट के कारण होती है कटौती”

बलिया। पहली बारिश ने दुबहर विद्युत उपकेंद्र की तैयारियों की पोल खोल दी है। उपकेंद्र से जुड़े 64 गांवों के हजारों उपभोक्ता कई दिनों से भीषण बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

अगरैली, नीरपुर, सीताकुंड, बहादुरपुर, बसरिकापुर समेत दर्जनों गांवों में उमस और बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, छोटे बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों की नींद खराब हो रही है, जबकि पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि दुबहर विद्युत उपकेंद्र के जिम्मेदार अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे। उनका कहना है कि जेई और एसडीओ से संपर्क करने पर फोन तक नहीं उठाया जाता, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे और इनवर्टर जैसे घरेलू उपकरण भी खराब हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई, तो वे विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

विभाग का पक्ष

इस मामले में दुबहर पावर हाउस के जेई महमूद अख्तर ने बताया कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली दी जा रही है। उनके अनुसार, बरसात के दौरान विभिन्न स्थानों पर फॉल्ट आने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है।

UPPCL MEDIA अपील:

यदि आपके क्षेत्र में भी बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर खराबी या अधिकारियों की लापरवाही से जुड़ी कोई समस्या है, तो तथ्य और फोटो/वीडियो के साथ हमें भेजें। सत्यापित तथ्यों के आधार पर आपकी आवाज़ संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights