बाराबंकी में बारिश बनी बिजली संकट की वजह, 33 केवी लाइन फाल्ट से देवीगंज उपकेंद्र ठप, सैकड़ों गांव अंधेरे में

रात 2:37 बजे आया फाल्ट, सुबह तक नहीं मिला कारण; उपभोक्ताओं ने लाइन रखरखाव और पेड़ों की छंटाई में लापरवाही का लगाया आरोप

UPPCL MEDIA | बाराबंकी

बाराबंकी जिले में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश और हवाओं ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। देवीगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति 33 केवी लाइन में आए फाल्ट के कारण पूरी तरह ठप हो गई, जिससे सैकड़ों गांव कई घंटों तक अंधेरे में डूबे रहे।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 2:37 बजे देवीगंज से रामसनेही घाट जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। तेज बारिश और अंधेरे के कारण विद्युत कर्मियों को लाइन की पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह तक भी फाल्ट का सटीक स्थान नहीं मिल सका था, जबकि रुक-रुक कर बारिश जारी रही।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। क्षेत्र के सिद्दीक अली, तिलक राम, जगजीवन, विजय कुमार, चंद्रशेखर और जितेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा समय पर लाइन के किनारे पेड़ों की छंटाई और रखरखाव नहीं कराया जाता, जिसके चलते हल्की बारिश और हवा में भी बार-बार फाल्ट की समस्या उत्पन्न होती है। उनका कहना है कि सुबेहा फीडर की 11 केवी लाइन के कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां तारों से सटी हुई हैं, जिससे हर बारिश में बिजली संकट खड़ा हो जाता है।

उधर, उपकेंद्र के एसएसओ रामकुश ने बताया कि देवीगंज से रामसनेही घाट तक की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण सभी फीडर प्रभावित हुए हैं। विभाग की टीमें लगातार पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य में लगी हैं तथा जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

UPPCL MEDIA सवाल उठाता है

अगर हर बारिश में 33 केवी लाइन फाल्ट हो जाती है, तो क्या लाइनों का नियमित निरीक्षण, मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई केवल कागजों तक सीमित है? उपभोक्ताओं को आखिर कब मिलेगी मौसम-रोधी और भरोसेमंद बिजली व्यवस्था?

#TAG:
#UPPCLMEDIA #Barabanki #RamSanehiGhat #Deviganj #PowerCut #33KVLine #ElectricityFault #RainImpact #UttarPradesh #विद्युतविभाग #बाराबंकी #बिजलीसंकट #PowerFailure #ElectricityNews

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights