15 दिन से अंधेरे में चरुईडीह गांव: बिजली बहाली को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

ऊ के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक का मामला, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई; ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के चरुईडीह गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गांव में धरना-प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे बिजली के पोल और तारों में पिछले 15 दिनों से करंट नहीं आ रहा है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, मोबाइल, इनवर्टर और अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। “आज बन जाएगा, कल बन जाएगा” कहकर मामला टाल दिया गया, जबकि आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो वे तहसील मुख्यालय पहुंचकर बिजली विभाग का घेराव करेंगे और आंदोलन को और उग्र करेंगे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर चरुईडीह गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

UPPCL MEDIA सवाल उठाता है

आखिर 15 दिनों तक पूरा गांव अंधेरे में रहने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित रह गया है? यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त की जाती, तो ग्रामीणों को सड़क पर उतरने की नौबत क्यों आती?

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

 आखिरकार विभाग ने बचाई अपनी इज्जत! UPPCL MEDIA के तेवरों के बाद जागा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, हाईकोर्ट के आदेश के करीब 5 महीने बाद बहाल किया बुजुर्ग महिला का कनेक्शन

जनवरी से अंधेरे में था घर, 16 मार्च के न्यायालयीय आदेश के बावजूद नहीं हुई थी कार्रवाई—11 अगस्त को विभाग ने जारी किया अनुपालन पत्र प्रयागराज। जिस मामले को लेकर…

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights