⚡ बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला, लखनऊ में लेसा कर्मियों को पीटा — अभियंता संगठनों में उबाल ⚡

भीषण गर्मी के बीच राजधानी लखनऊ में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे बिजली चोरी विरोधी अभियान के दौरान चौपटिया विद्युत उपकेंद्र के तंबाकू मंडी क्षेत्र में बड़ा बवाल हो गया। मध्यांचल डिस्कॉम की रेड टीम ने पीक ऑवर्स में सघन चेकिंग अभियान चलाकर मौके पर 05 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा, जिनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

लेकिन कार्रवाई के दौरान हालात तब बिगड़ गए जब बिजली चोरी में संलिप्त लोगों ने इकट्ठा होकर पूरी टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके पर मौजूद सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की गई।

घटना के बाद देर रात थाना सहादतगंज में मेडिकल कराकर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, जानलेवा हमला, आपराधिक धमकी और दंगा भड़काने समेत 07 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मध्य लेसा ज़ोन की रेड टीम और वितरण खंड की संयुक्त टीम चौपतिया बिजलीघर क्षेत्र में रात्रिकालीन विद्युत चोरी रोकथाम अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने टीम को घेरकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

घटना के बाद अभियंता संघ और जूनियर इंजीनियर संघ में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार बढ़ते हमलों और फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर पावर कॉरपोरेशन और मध्यांचल डिस्कॉम का शीर्ष प्रबंधन मौन बना हुआ है।

कर्मचारियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब विभागीय कर्मचारी जान जोखिम में डालकर बिजली चोरी रोकने और जनता को निर्बाध बिजली देने के लिए मैदान में उतर रहे हैं, तब उनके ऊपर हमले हो रहे हैं और शीर्ष अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।

अभियंता संगठनों ने सवाल उठाया है कि यदि अपने ही कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो फिर फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल कैसे बना रहेगा? कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि “अगर प्रबंधन सच में अभिभावक होता, तो अपने कर्मचारियों पर हमले पर इतनी खामोशी नहीं रहती।”

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

हापुड़ में आकाशीय बिजली का कहर, दो ट्रांसफार्मर फुंके; दो दिन तक ठप रही बिजली आपूर्ति

UPPCL MEDIA के लिए खबर हापुड़ | बाबूगढ़ …… हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में लगातार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आकाशीय बिजली और मौसम जनित तकनीकी…

2 माह से सड़क पर पड़ी 440 वोल्ट केबल, खंभा टूटा: प्रयागराज के कुशहरा गांव में बड़ा हादसा टला

📍 स्थान – बहरिया, प्रयागराज  📰 खबर (UPPCL MEDIA) प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र के कुशहरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव…

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights