⚡ फतेहपुर में मौत बनकर खड़े ट्रांसफार्मर! शिकायतों के बाद विभाग की नींद टूटी, अब लगा रहा है सुरक्षा की दुहाई

बक़ंधा/फतेहपुर सदर। तेलियानी विकासखंड क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में पड़े ट्रांसफार्मर लोगों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। पत्थरकटा चौराहा, नगर पालिका कार्यालय और मुस्लिम इंटर कॉलेज जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ये हाईवोल्टेज ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा घेरे के खड़े हैं — जैसे मौत का खुलेआम इंतजाम!

छात्र, राहगीर और दुकानदार — हर कोई रोजाना इनकी चपेट में आने के खतरे के साथ गुजरने को मजबूर है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि सालों से शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभाग का रवैया ढुलमुल रहा। नतीजा — कई मवेशी करंट की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।

🔥 गर्मी में चिंगारी… बारिश में करंट का डर!
तेज गर्मी में ओवरलोड ट्रांसफार्मर चिंगारी उगलते हैं और बारिश में इनके आसपास करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लोगों का कहना है — “ये ट्रांसफार्मर नहीं, बारूदी सुरंगें हैं!”

📢 अब जागा विभाग, दिया आश्वासन
लगातार शिकायतों और संभावित हादसे को देखते हुए अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा सामने आए हैं
उन्होंने कहा —
➡ “लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। तेलियानी क्षेत्र के सभी खुले ट्रांसफार्मरों पर लोहे की सुरक्षा जाली लगाई जाएगी।”
➡ कार्यकारी अभियंताओं को तत्काल निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

पर सवाल यही है — कार्रवाई कब?
क्या विभाग केवल आश्वासन देकर शांत हो जाएगा या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

यूपीपीसीएल मीडिया की नज़र इस मुद्दे पर बनी रहेगी…
👉 जनता से अपील —
⚠ आसपास अगर कोई खुला ट्रांसफार्मर, टूटे तार, या खंभा दिखे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं
📩 यूपीपीसीएल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजें — हम आपकी आवाज़ उठाएंगे!

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights