शिव मंदिर में बिजली विभाग की लापरवाही से करंट फैला, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 38 घायल

बाराबंकी | यूपीपीसीएल मीडिया रिपोर्ट
सावन के तीसरे सोमवार पर बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी थी — लेकिन वहां भक्ति नहीं, बिजली का करंट बिखरा। हैदरगढ़ क्षेत्र के पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर टिन शेड पर गिर गया, जिससे मंदिर परिसर में करंट फैल गया और भयावह भगदड़ मच गई … नतीजा — 2 मौतें और 38 घायल

📍 कारण: लटकता हाईवोल्टेज तार और विभाग की आंख मूंद नीति

🕛 रात 2 बजे की घटना
🐒 बंदर ने कूदा – तार टूटा – करंट दौड़ा – श्रद्धालु दौड़े – भगदड़ मची
🩸 2 की मौत | दर्जनों की चीखें | अफसर नदारद

कैसे हुआ हादसा:
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के अनुसार, यह घटना रात 2 बजे हुई जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में थे। इसी दौरान एक बंदर बिजली के तार पर कूद पड़ा, जिससे तार टूटकर मंदिर के टिन शेड पर जा गिरा और पूरे परिसर में करंट फैल गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच कई श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए और भगदड़ में लोग गिरते-पड़ते घायल हो गए। मौके पर ही प्रशांत (22) निवासी मुबारकपुरा और एक अन्य श्रद्धालु की जान चली गई।

इलाज और प्रशासनिक कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सीएम योगी का निर्देश:
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में कोई ढिलाई न हो और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल:
घटना के बाद बिजली विभाग की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर परिसर के ऊपर से हाई वोल्टेज तारों का गुजरना और पुराने तारों की अनदेखी इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

⚡ सावन में मौत का करंट!

👉 किसके सिर पर जाएगी ये ज़िम्मेदारी?
👉 सावन के जलाभिषेक में श्रद्धालुओं के साथ हादसा या हत्या?
👉 क्या हाईवोल्टेज तारों की निगरानी मंदिरों पर नहीं होती?
👉 लटकते तार, ढीले पोल – कब तक यूँ ही जानें जाती रहेंगी?

📣 अब सवाल ये है:

  1. बिजली विभाग को त्योहारों पर हाई अलर्ट क्यों नहीं रखा गया?

  2. क्या मंदिर परिसर के ऊपर से ऐसे तार गुजारना नियमानुसार है?

  3. क्या पहले कभी निरीक्षण हुआ था? किसने पास किया यह सिस्टम?

  4. किस अधिकारी की लापरवाही से गई ये जानें? नाम बताइए!

🔥 मुख्यमंत्री के निर्देश नहीं, कार्यवाही चाहिए!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने “दुःख” जताया और इलाज के निर्देश दिए — पर क्या बिजली विभाग पर एफआईआर दर्ज होगी? क्या लापरवाह अभियंता और जूनियर इंजीनियरों को सस्पेंड किया जाएगा?

📢 यूपीपीसीएल मीडिया की माँग:

✅ मंदिर और धार्मिक स्थलों पर बिजली आपूर्ति की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा… मंदिरों व धार्मिक स्थलों के ऊपर से गुजरने वाले सभी हाईवोल्टेज तार हटाए जाएं
✅ पुराने और जर्जर तारों की राज्यव्यापी ऑडिट की जाए… पुराने तारों की बदलने की कार्ययोजना सार्वजनिक हो
हादसे में दोषी अधिकारियों पर IPC की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो
✅ सभी सीएचसी और PHC में त्योहारों के दौरान एम्बुलेंस व मेडिकल स्टाफ की तैनाती अनिवार्य हो

घायलों की सूची:
घायल श्रद्धालुओं में सुबेहा, हैदरगढ़, कोठी, सतरिख, जैदपुर, अमेठी, रायबरेली आदि क्षेत्रों के 36 लोग शामिल हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। 

1. गीता पत्नी शिवप्रसाद निवासी ग्राम सफीपुर थाना सुबेहा
2, ज्योति पुत्री भावनी प्रसाद, निवासी सुबेहा
3. काजल पुत्री रामफेर निवासी सुबेहा
4. वैष्णवी पुत्री शिवप्रसाद निवासी सुबेहा
5. रंजना पांडेय पत्नी रोहित निवासी बारी खेड़ा अंसारी थाना हैदरगढ़
6. गुलशन पुत्र गंगादीन निवासी भकोसा थाना जैदपुर
7. शुभम कुमार निवासी पूरे विलास थाना महराजगंज, रायबरेली
8. शिवशरण पुत्र लालता प्रसाद निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
9. अमर कुमार रामकरन निवासी ग्राम कनवा थाना हैदरगढ़
10. अजय प्रताप पुत्र मलखान निवासी रुकनापुर, थाना लोनी कटरा
11. देवेंद्र पुत्र दिलीप निवासी रुकनापुर थाना लोनी कटरा
12. रूपेंद्र पुत्र उमाशंकर निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
13. शिवकुमार पुत्र अहरवादीन निवासी कनवा थाना हैदरगढ़
14. साहब चरन पुत्र पप्पू भिखरा हैदरगढ़
15.श्रवण कुमार पुत्र दयाराम निवासी भिखरा हैदरगढ़
16. शंकर पुत्र बैजनाथ निवासी भिखरा
17. सोनी पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
18. सोनम पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
19. मधु पत्नी भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
20. कांति पुत्री गंगाप्रसाद निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
21. शिवानी पुत्री राम अभिलाख निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
22. विवेक पुत्र रामकैलाश निवासी ग्राम लखियापुर थाना सतरिख
23. अनोज चौरसिया पुत्र राममिलन निवासी लाही थाना हैदरगढ़
24, सुभाष पुत्र सत्य नारायण निवासी बस्तीगंज मजरे पोखरा थाना हैदरगढ़
25. समरजीत पुत्र जयशंकर उम्र 20 वर्ष निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
26. हर्षित पुत्र शिव शंकर शर्मा निवासी भिखरा हैदरगढ़
27. रीता पत्नी बाबादीन निवासी चौबेपुरवा थाना शिवरतन गंज अमेठी
28. अनन्या पुत्री शिवबोधन निवासी पूरे कारी थाना कोठी
29. शिवा पुत्र राजेन्द्र शुक्ला निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
30. रंजीत पुत्र साहब दीन निवासी मोहदीपुर सतरिख
31. पलक पुत्री रंजीत राम निवासी छतौरा कोठी
32. संध्या पुत्री महेश निवासी भूलभूलैया कोठी
33. सुंदरम सिंह पुत्र सरतेज निवासी मोहदीपुर कोठी
34. लक्ष्मी पुत्री पवन निवासी बिबियापुर घाट कोठी
35. अमन पुत्र बाबादीन निवासी गढी घोसियामऊ सुबेहा
36. बैजनाथ पुत्र जगजीवन निवासी सुबेदार पुरवा हैदरगढ़


#UPPCLMedia | #बाराबंकीहादसा | #बिजलीविभाग_की_हत्या | #जनता_पूछेगी | #शिवभक्त_का_संहार | #बिजली_विभाग_जवाब_दो | #सावन_में_सिस्टम_फेल

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights